रोहतास में भीषण सड़क हादसा: ऑटो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, एक ही परिवार के चार गंभीर घायल
अस्पातल की तस्वीर
Sasaram Road Accident: रोहतास में ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. जबकि एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए सासाराम रेफर किया गया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. लगातार बढ़ते सड़क हादसों के बीच यह घटना एक बार फिर लापरवाही और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े करती है.
Sasaram Road Accident: (रंजन कुमार) रोहतास में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. घटना नोखा थाना इलाके के सतर विगहवा गांव के समीप की है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के आनुसार, ऑटो और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो और पिकअप पूरी तारह सेक्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्थानीय लोगों की सूचना पर नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल नोखा ले जाया गया. जहां उन सब का प्राथमिक इलाज किया गाया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया गया.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना के बाद पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना कैसे हुई, इसमें किसकी लापरवाही थी और संबंधित वाहन की पहचान को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे, नहीं थम रही लापरवाही
बिहार में लगातार सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिसमें रोजाना लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. इसके बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाही पर लगाम नहीं लग पा रही है. अक्सर देखा जा रहा है कि वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे ऐसे दर्दनाक हादसे हो रहे हैं. प्रशासन की ओर से बार-बार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोग सावधानी बरतने से चूक रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वाहन चालक सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं, तो इस तरह की घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है.
Also Read: बक्सर में मंत्री भगवान कुशवाहा का दौरा, स्वागत के बीच गूंजा रोजगार का मुद्दा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए