Bareilly: पटना में बदमाशों ने बरेली के पिता-पुत्र को मारी गोली, ट्रक चालक पिता की मौत, घर में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2022 10:13 AM
Bareilly News: बरेली के रफीक अहमद अपने पुत्र नदीम के साथ ट्रक का संचालन करते हैं. दोनों बिहार की राजधानी पटना का सामान लेकर गए थे. शनिवार को पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के सिटी टेंट सिटी सब्जी मंडी में माल उतारने जा रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने रफीक के सिर में और नदीम के सीने में गोली मार दी.
Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी ट्रक ड्राइवर रफीक अहमद (48 वर्ष) उनके पुत्र नदीम अहमद (22 वर्ष) बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित टेंट सिटी स्थित सब्जी मंडी में बदमाशों ने शनिवार को गोली मार दी. इससे रफीक की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन नदीम की हालत गंभीर है. पुलिस ने नालंदा मेडिकल कॉलेज में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है.
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रफीक को मृत घोषित कर दिया, जबकि नदीम का इलाज चल रहा है. इस घटना की सूचना शीशगढ़ में परिजनों को मिली. इसके बाद मृतक ड्राइवर के घर में कोहराम मच गया. मृतक के रिश्तेदार और परिवार के लोग पटना के लिए रवाना हो गए हैं. नगर पंचायत शीशगढ़ निवासी रफीक अहमद का 10 टायरा ट्रक है. वह अपने पुत्र नदीम के साथ ट्रक का संचालन करते हैं. यह दोनों बिहार की राजधानी पटना का सामान लेकर गए थे. शनिवार को पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के सिटी टेंट सिटी सब्जी मंडी में माल उतारने जा रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने रफीक के सिर में और नदीम के सीने में गोली मार दी.
Also Read: UP News: प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइंड जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर, लगा नोटिस
इससे सब्जी मंडी में हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.पुलिस ने तुरंत घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.मगर, यहां पहुंचने से पहले ही रफीक की मौत हो चुकी थी. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रफीक को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद गंभीर घायल नदीम का अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया है. पुलिस ने नगर पंचायत शीशगढ़ निवासी परिजनों को घटना की जानकारी दी. यह लोग पटना के लिए रवाना हो गए हैं. मगर, हादसे की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया है. इस मामले में पूरी घटना की जानकारी के लिए परिजन पुलिस से लगातार बात कर रहे हैं. मगर, अभी तक पूरे मामले की जानकारी नहीं मिल पाई है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










