Xiaomi ने लॉन्च की खास सर्विस, घर बैठे खरीद सकेंगे स्मार्टफोन

Xiaomi Mi Commerce, Xiaomi India, Xiaomi, WhatsApp, Mi Commerce, Buy Smartphone On Whatsapp, Xiaomi Product, Xiaomi Offline Stores: स्मार्टफोन और अन्य जरूरी प्रोडक्ट्स बनानेवाली चीन की कंपनी शाओमी ने लॉकडाउन में ग्राहकों के लिए एक नयी सुविधा पेश की है. इसका नाम है Mi Commerce प्लैटफॉर्म. इसके तहत अब आप ऑनलाइन या व्हाट्सऐप पर ऑर्डर करके अपने करीबी स्टोर्स से शाओमी के फोन और अन्य प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इसके जरिये स्थानीय स्टोर्स को शाओमी प्रोडक्ट बेचने में आसानी होगी और ग्राहकों को घर बैठे ही डिलीवरी मिल जाएगी.
Mi Commerce Buy Smartphone On Whatsapp: स्मार्टफोन और अन्य जरूरी प्रोडक्ट्स बनानेवाली चीन की कंपनी शाओमी ने लॉकडाउन में ग्राहकों के लिए एक नयी सुविधा पेश की है. इसका नाम है Mi Commerce प्लैटफॉर्म. इसके तहत अब आप ऑनलाइन या व्हाट्सऐप पर ऑर्डर करके अपने करीबी स्टोर्स से शाओमी के फोन और अन्य प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इसके जरिये स्थानीय स्टोर्स को शाओमी प्रोडक्ट बेचने में आसानी होगी और ग्राहकों को घर बैठे ही डिलीवरी मिल जाएगी.
WhatsApp पर शाओमी के फोन और प्रोडक्ट्स आर्डर करने का तरीका बहुत आसान होगा. ग्राहकों को बस शाओमी के बिजनस अकाउंट नंबर +918861826286 पर मैसेज भेजना है. इसके अलावा यूजर्स Mi कॉमर्स के पेज https://local.mi.com/ पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं. इसके बाद वह अपने करीबी रिटेल स्टोर से कनेक्ट होकर इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे.
Also Read: Flipkart, Amazon पर शुरू हुई इस स्मार्टफोन की सेल, जानें कब होगी डिलीवरी
जब भी ग्राहक कोई प्रोडक्ट ऑर्डर करेंगे, तो उन्हें कॉल के जरिये ऑर्डर और डिलीवरी टाइम के बारे में कन्फर्म कराया जाएगा. कंपनी ने कहा कि ग्राहकों को प्रोडक्ट डिलीवरी के समय पेमेंट करना होगा और यह प्रक्रिया बिलकुल सुरक्षित होगी.
शाओमी के मुताबिक, कंपनी की पहल Mi Commerce फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट से अलग है. इसका मकसद स्थानीय स्टोर्स को ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने की सुविधा देना है.
Also Read: Flipkart, Amazon पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की डिलीवरी शुरू, पर शर्तें लागू
Xiaomi ने इस बारे में कहा है कि Mi Commerce को खास तौर COVID-19 के इस दौर में ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स की जरूरत पूरी करने के लिए है. कंपनी ने यह भी कहा है कि ये लॉन्ग टर्म क्रॉस चैनल स्ट्रैटजी की दिशा में पहला कदम है.
गौरतलब है कि कोरोना आउटब्रेक की वजह से भारत में लॉकडाउन है. हालांकि अब ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों के अलावा शाओमी ने भी अपने प्रोडक्ट्स की डिलीवरी शुरू कर दी है, लेकिन पिछले महीने कंपनी की रेवेन्यू नहीं के बराबर आया है. ऐसे में कंपनी अब तेजी से पहुंच बढ़ाने की कोशिश में लगी है.
Also Read: Lockdown में Flipkart और Amazon से क्या-क्या खरीद सकेंगे आप, यहां जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










