Lockdown में Flipkart और Amazon से क्या-क्या खरीद सकेंगे आप, यहां जानें
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2020 2:37 PM
what items can we order on amazon or flipkart during lockdown : कोरोनावायरस का संक्रमण रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. Flipkart और Amazon पर 3 मई तक यानी लॉकडाउन के दौरान यूजर्स केवल जरूरी सामान ही खरीद सकेंगे. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि Flipkart और Amazon पर फिलहाल जरूरी सामानों की लिस्ट में क्या शामिल है.
what items can we order on amazon or flipkart during lockdown : कोरोनावायरस का संक्रमण रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. Flipkart और Amazon पर 3 मई तक यानी लॉकडाउन के दौरान यूजर्स केवल जरूरी सामान ही खरीद सकेंगे. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि Flipkart और Amazon पर फिलहाल जरूरी सामानों की लिस्ट में क्या शामिल है.
कोरोनावायरस का संक्रमण रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. ऐसे में लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोकने के लिए सरकार तमाम तरह के प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों पर कुछ बंदिशें लगा दी गई हैं. लॉकडाउन के दौरान यहां केवल जरूरी सामानों की ही बिक्री होगी. हाल ही में खबर आयी थी कि 20 अप्रैल से ई-कॉमर्स वेबसाइट्स Flipkart और Amazon पर मोबाइल, लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडेक्ट्स की बिक्री शुरू हो जाएगी.
Also Read: CoVID19 India Lockdown का असर : Flipkart ने सेवाएं रोकीं, Amazon ने लिया यह बड़ा फैसला
अब गृह मंत्रालय के नये आदेश के अनुसार इस पर रोक लगा दी गई है. Flipkart और Amazon पर 3 मई तक यानी लॉकडाउन के दौरान यूजर्स केवल जरूरी सामान ही खरीद सकेंगे. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि Flipkart और Amazon पर फिलहाल जरूरी सामानों की लिस्ट में क्या शामिल है.
Daily Essential Goods: Flipkart और Amazon से आप डेली उपयोग में आने वाले जरूरी सामानों को खरीद सकते हैं. Amazon पर रोजाना उपयोग में आने वाले सामान के लिए डेली ऐसेंशियल स्टोर तैयार किया गया है, जिसमें आपको खाने-पीने के सामान से लेकर पर्सनल केयर के सामान भी मिलेंगे. साथ ही यहां यह भी जानकारी दी गई है कि सामान की डिलीवरी 3 दिनों में होगी. इसी तरह Flipkart पर Food and Beverages का एक सेक्शन बनाया गया है, जिसमें आपको कुकिंग, ब्रेकफास्ट और हेल्दी फूड आदि सामान मिलेंगे.
Also Read: TikTok पर बच्चे क्या देखें और क्या नहीं, ये आप कर सकेंगे कंट्रोल, जानें कैसे
Safety and Protection: Amazon और Flipkart ने लोगों लोगों के लिए मास्क, सैनिटाइजर, हैंड वॉश, ब्लड प्रेशर मॉनीटर, नेबुलाइजर, थर्मामीटर जैसे सामान भी उपलब्ध कराये हैं. साथ ही यहां बाथ, ओरल केयर, पर्सनल हाइजीन, स्किन और हेयर केयर, शेविंग का सामान भी खरीददारी के लिए मिलेंगे.
Baby care and Beauty: लॉकडाउन के दौरान बेबी केयर या ब्यूटी केयर जैसे प्रोडक्ट्स को भी Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










