Dashcam: कारों में डैशकैम लगवाना क्यों है जरूरी? जानें क्या हैं इसके फायदे और खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

Car Dashcam: कारों में डैशकैम लगवाना क्यों है जरूरी?
Dashcam: भारत में गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही बढ़ रहे हैं सड़क हादसे. ऐसे में अगर आप अपनी कार और खुद को ज्यादा सेफ रखना चाहते हैं, तो डैशकैम लगाना एक स्मार्ट फैसला हो सकता है. लेकिन डैशकैम खरीदने या लगाने से पहले कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं उन्हें.
Dashcam: अक्सर कार खरीदने के बाद कई लोग उसमें तरह-तरह की एक्सेसरीज लगवाते हैं. कुछ एक्सेसरीज तो काफी काम के होते हैं और कुछ बस शौकिया. इन्हीं में से एक जरूरी एक्सेसरी है डैशकैम. डैशकैम बड़ी कामल की चीज होती है. ये न सिर्फ सिर्फ आपकी कार की सिक्योरिटी के काम आता है बल्कि ड्राइवर के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है. लेकिन इसे खरीदते समय हमें कुछ खासों बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, ऐसा न हो की आप जल्दबाजी में किसी भी तरह का डैशकैम उठा कर घर ले आए.
क्या होता है डैशकैम (Dashcam)?
नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे कार में एक्सेसरी के तौर पर लगाया जाता है. डैशकैम दरअसल ये एक छोटा-सा कैमरा होता है. इसे आप आसानी से डैशबोर्ड या विंडशील्ड पर फिट कर सकते हैं. जब आप कार से सफर कर रहे होते हैं तो ये कैमरा पूरे व्यू को रिकॉर्ड करता है. इस तरह, अगर कभी कोई एक्सीडेंट या अनचाही घटना हो जाए, तो ये रिकॉर्डिंग कार सवार के बहुत काम आ सकती है.
कार में डैशकैम लगवाना क्यों है जरूरी?
कई लोग कार खरीदने के बाद उसकी सेफ्टी के लिए कई तरह की एक्सेसरीज लगवाते हैं. लेकिन अगर ड्राइव करते समय कोई हादसा हो जाए, तो साबित करना मुश्किल हो जाता है कि गलती आपकी नहीं थी. ऐसे हालात में डैशकैम आपके बहुत काम आता है. ये कैमरा आसानी से कार में लगाया जा सकता है और हादसे की असली वजह रिकॉर्ड कर देता है.
डैशकैम खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
अगर आप अपनी कार के लिए डैशकैम खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ चीजों पर आपको ध्यान देना जरूरी है. मार्केट में आपको डैशकैम की कई वैरायटी मिल जाएंगी, लेकिन कोशिश करें कि ऐसी डिवाइस लें जिसमें क्वालिटी अच्छी हो, बैटरी ज्यादा देर तक चले और स्टोरेज भी बड़ा हो. अच्छी क्वालिटी का डैशकैम इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें रिकॉर्ड हुई वीडियो हाई क्वालिटी में आती है और दूसरे गाड़ियों की डिटेल पकड़ना आसान हो जाता है.
वहीं, ज्यादा स्टोरेज होने से आप पुरानी रिकॉर्डिंग भी आराम से देख सकते हैं. कोशिश करें कि डैशकैम वायरलैस कनेक्टिविटी, जीपीएस और डिस्प्ले के साथ आने वाला हो ताकि यूज करने में आसानी हो.
यह भी पढ़ें: 10 लाख से कम दाम में आयी महिंद्रा की नयी थार, जानिए अपडेटेड फीचर्स
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar vs Thar Roxx: जानिए किसे खरीदनी चाहिए क्लासिक Thar और किसे नयी Roxx
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










