10 लाख से कम दाम में आयी महिंद्रा की नयी थार, जानिए अपडेटेड फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
Mahindra Thar facelift Launched

Mahindra Thar facelift Launched: स्टाइलिश लुक में लॉन्च हुई महिंद्रा की नयी थार

2025 Mahindra Thar facelift: महिंद्रा ने 2025 थार का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरूआती कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गयी है. इस अपडेटेड SUV में अब नया लुक है, जिसमें नए कलर ऑप्शन और रियर कैमरा शामिल हैं. इसके साथ ही इंटीरियर में भी काफी बदलाव किए गए हैं. आइए इसके फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Mahindra ने आखिरकार नई और अपडेटेड 2025 Mahindra Thar facelift भारत में लॉन्च कर दी है. इस नए वर्जन में थार को कई बड़े बदलाव के साथ मार्किट में उतारा गया है. इस अपडेटेड Thar में सिर्फ नया लुक ही नहीं बल्कि अंदर की बॉडी और फीचर्स को भी अपडेट किया गया है. कंपनी ने पुराने मॉडल की कुछ कमजोरियों पर भी ध्यान दिया है. आइए जानते हैं 2025 Mahindra Thar फेसलिफ्ट में आपको कौन-कौन से नए अपडेट और फीचर्स देखने को मिलते हैं.

Mahindra Thar facelift का एक्सटीरियर

नई Mahindra Thar facelift अब और भी स्टाइलिश लुक में आई है. इसका सामने वाला ग्रिल अब बॉडी कलर में है, जिससे गाड़ी का लुक प्रीमियम लगने लगा है. फ्रंट और रियर बम्पर अब ड्यूल-टोन हैं, जिनमें सिल्वर इंसर्ट्स देखने को मिलते हैं. रियर कैमरा अब स्पेयर व्हील हब में लगाया गया है. बाकी डिजाइन पहले जैसा ही है, जैसे 18-इंच के गन मेटल ग्रे अलॉय व्हील्स और साइड की क्लैडिंग.

Mahindra Thar facelift का इंटीरियर

बात करें इंटीरियर की तो थार की केबिन में काफी बदलाव नजर आते हैं. अब इसमें ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड फिनिश, नया स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स और पावर विंडो स्विच दरवाजों पर दिए गए हैं. आगे बैठे दोनों लोगों के लिए अलग-अलग आर्मरेस्ट के साथ बिल्ट-इन स्टोरेज भी मिलता है. 

Mahindra Thar facelift के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो अब इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम है, जिसमें अपग्रेडेड ऑफ-रोड डिस्प्ले सूट भी शामिल है. सेफ्टी के मामले में अब रियर-व्यू कैमरा, रियर वाइपर और वॉशर भी ऐड किए गए हैं. इसके अलावा, फ्यूल लिड का डिजाइन भी बदल गया है और अब इसे की-होल की जगह डैशबोर्ड में लगे बटन से खोला जा सकता है. पीछे बैठे यात्रियों के लिए भी अलग AC वेंट्स और एक्स्ट्रा चार्जिंग पोर्ट्स की सुविधा मिलती है.

Mahindra Thar facelift की वैरिएंट और कीमत

VariantPrice (Ex-Showroom)
AXT RWD MT (Diesel)₹9.99 lakh
LXT RWD MT (Diesel)₹12.19 lakh
LXT RWD AT (Petrol)₹13.99 lakh
LXT 4WD MT (Petrol)₹14.69 lakh
LXT 4WD MT (Diesel)₹15.49 lakh
LXT 4WD AT (Petrol)₹16.25 lakh
LXT 4WD AT (Diesel)₹16.99 lakh

यह भी पढ़ें: 5 साल बाद Mahindra Thar की कीमत में कितनी गिरावट आती है? जानिए पूरी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Mahindra Thar vs Thar Roxx: जानिए किसे खरीदनी चाहिए क्लासिक Thar और किसे नयी Roxx

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola