Volvo C40 Recharge EV: भारत में वॉल्वो की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार का डेब्यू आज, जानें इसमें क्या मिलेगा खास

Updated:
विज्ञापन

Volvo C40 Recharge EV – वॉल्वो सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, 600W के डिजिटल एम्प्लीफायर, 13 स्पीकर वाला हर्मन म्यूजिक सिस्टम है. कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का ग्लोबल मॉडल ऑल व्हील ड्राइव और रियर व्हील ड्राइव माड्यूल्स के साथ ऑफर करती है.

विज्ञापन

Volvo C40 Recharge EV : वॉल्वो इंडिया अपनी एक और इलेक्ट्रिक कार सी40 रिचार्ज का आज भारत में डेब्यू करने जा रही है. स्वीडिश कंपनी की इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के ग्लोबल मॉडल में जो खास फीचर्स मिलते हैं, उनमें 12 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें और क्या खास मिल सकता है, आइए जानते हैं.

Volvo C40 Recharge Features

वॉल्वो सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, 600W के डिजिटल एम्प्लीफायर, 13 स्पीकर वाला हर्मन कार्डन म्यूजिक सिस्टम मौजूद है. वहीं इसके बहरी डिजाइन में ऑल एलईडी सेटअप मिलेगा. कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का ग्लोबल मॉडल ऑल व्हील ड्राइव और रियर व्हील ड्राइव माड्यूल्स के साथ ऑफर करती है.

Also Read: Volvo XC 40 Recharge से लेकर Nexon EV Max तक, ये हैं 400 किमी से ज्यादा की रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार्स
Volvo C40 Recharge : Safety Features

वॉल्वो सी40 रिचार्ज के सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसके ग्लोबल वेरिएंट में 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, एमर्जेन्सी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन कीपिंग असिस्टेंस और क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही, इस लग्जरी ईवी ने यूरो NCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर रखी है.

Volvo C40 Recharge : Power, Battery & Range

वॉल्वो एक्स40 रिचार्ज में 69 kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक मिलेगा. यह 232hp की अधिकतम पावर और 420Nm का पीक जेनरेट करने में सक्षम होगा. इसमें 82 kWh बैटरी वाला सिंगल मोटर वर्जन भी मिल सकता है. इसका 82 kWh वाला ड्यूल मोटर वेरिएंट 396hp की पावर और 670Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. इसका ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में केवल 4.7 सेकेंड का समय लेता है और इसकी टॉप स्पीड 180 कम/घंटा तक है. ड्राइविंग रेंज 515 किमी तक है. वैसे, भारत में कंपनी अपने ग्लोबल मॉडल से इतर इनमें से कौन से फीचर्स देती है, इसका पता तो इसकी इंडिया लॉन्चिंग के बाद ही चलेगा.

Volvo C40 Recharge Price

वॉल्वो सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार की कीमत 60 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास रख सकती है. कंपनी भारत में अपनी एक्ससी40 रीचार्ज इलेक्ट्रिक कार की बिक्री 56.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर करती है. भारत में वॉल्वो सी40 रिचार्ज काे किया ईवी6, ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक, मर्सिडीज बेंज जीएलए जैसी गाड़ियों से मुकाबला करना होगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola