Viral Video Fact Check: ओला स्कूटी में लगी आग का वीडियो देख ईवी वाले हिल जाएंगे, आपके साथ न हो ऐसा, पढ़ें पूरी खबर

वायरल वीडियो इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग
Viral Video Fact Check: एक वायरल वीडियो में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने का दावा किया गया है. जानिए इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के संभावित कारण और इससे बचने के उपाय
Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ओला की एक इलेक्ट्रिक स्कूटी ने अचानक आग पकड़ली. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी से धुआं निकलता है और कुछ ही देर में उसमें आग लग जाती है. यह घटना सड़क पर हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मचगई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.
वीडियो की पुष्टि नहीं
यह वीडियो कई प्लैटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे लेकर चिंता जता रहे हैं. लेकिन प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता कि यह घटना वास्तव में ओला स्कूटी की है या वीडियो में दिखाया गया दृश्य सत्य है. कंपनी की ओर से भी इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग कैसे लगती है?
अब सवाल उठता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग कैसे लगती है? विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे मुख्य कारण बैटरी ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट, खराब क्वाॅलिटी की बैटरी या चार्जिंग सिस्टम में गड़बड़ी हो सकते हैं. गर्म मौसम में बैटरी का तापमान बढ़ने से भी आग लगने की संभावना रहती है.
बचाव के उपाय
- हमेशा प्रमाणित और ब्रांडेड चार्जर का इस्तेमाल करें
- स्कूटर को धूप में लंबे समय तक खड़ा न रखें
- बैटरी की नियमित जांच कराएं
- चार्जिंग के दौरान स्कूटर पर नजर रखें और ओवरचार्जिंग से बचें.
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना जरूरी है. वायरल वीडियो को देखकर डरने की बजाय, तकनीकी समझ और सावधानी से ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है.
Ather Rizta ने रचा इतिहास, एक साल में बिके 1 लाख स्कूटर
Ather Energy ने लॉन्च किया नया EL Scooter Platform, जानिए इसके Smart Features
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










