घर लाना चाहते हैं नई फैमिली कार? मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये Top-5 कारें

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

मिडिल क्लास वालों के लिए 5 बेस्ट कारें (Image Credit: Gemini)

कम बजट में आप एक बढ़िया और फैमिली फ्रेंडली कार की तलाश में हैं, तो ये 5 आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती हैं. इन पांचों कार की किफायती प्राइस, जबरदस्त फीचर्स और दमदार माइलेज इन्हें फैमिली कार बनाती है.

विज्ञापन


भारतीय मिडिल क्लास फैमिली वालों को हमेशा एक ऐसे कार की जरूरत होती है, जो किफायती हो और उसमें पूरा परिवार एक साथ सफर कर सकें. ऐसे में या प्रश्न यह उठता है कि ऑटोमोबाइल बाजार में वह कौन सी कारें होंगी, जिसकी कीमत भी ज्यादा नहीं हो और फैमिली के लिए सबसे बेस्ट. इस आर्टिकल में आज हम आपको 5 ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जो आपके बजट में पूरी तरह से फिट बैठेगी.

मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift)

मारुति सुजुकी कंपनी की स्विफ्ट कार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की सूची में आती है. CarWale के अनुसार, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपए है. इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो पेट्रोल पर 24 kmpl का माइलेज देने का पावर रखता है. इतना ही नहीं, कंपनी इसकी CNG वेरिएंट पर 32 kmpl माइलेज क्लेम्ड करती है. ऐसे में आपके लिए यह कर एक अच्छी चॉइस बन सकती है.

निशान मैग्नाइट (Nissan Magnite)

यदि आपके फैमिली फ्रेंडली कर की तलाश है, तो निशान मैग्नाइट भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. ZigWheels के अनुसार, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपए है. वहीं, टॉप वेरिएंट के लिए 12.75 लाख रुपए देने पड़ सकते हैं. इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 19.9 kmpl माइलेज देने की पावर रखता है. 

टाटा पंच (Tata Punch)

टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल कर टाटा पंच SUV भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर है. छोटी फैमिली के लिए यह कार एक बढ़िया चॉइस माना जाता है. कम कीमत में आपको SUV का फील लेना है, तो इसे घर ला सकते हैं. यह कार पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट में आती है. पंच में 1.2 लीटर इंजन मिलता है, जो पेट्रोल में 20kmpl माइलेज दे सकता है. इसकी स्टार्टिंग कीमत 5.70 लाख रुपए है, जबकि टॉप वेरिएंट लेने के लिए 10.67 लाख देना होगा. 

Hyundai Grand i10 NIOS 

हुंडई कंपनी की यह कार आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. कम दाम में फैमिली फ्रेंडली कार लेने वालों के यह बेस्ट है. इसकी स्टार्टिंग एक्स-शोरूम प्राइस 5.60 लाख रुपए है, जो आपकी बजट में फिट बैठेगा. इसके अलावा इसमें कंपनी आपको पेट्रोल और CNG दोनों ऑफर करती है. यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है. इसमें 1.2 लीटर नेचुरली एस्प्रेटेड पेट्रोल इंजन लगाया गया है.

Tata Tiago 

यदि आप टाटा मोटर्स लवर हैं, तो टियागो एक बढ़िया और सस्ता विकल्प हो सकता है. स्मॉल फैमिली वालों के लिए इसे स्पेशली बनाया गया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 4.69 लाख रुपए है. पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट में आपको मिलेगी. इस कार का ग्लोबल NCAP से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बेस्ट है. 10.25 टचस्क्रीन और कंफर्टेबल इंटीरियर आपको जबरदस्त एक्सपिरियंस देगा.

ये भी पढ़ें: Tata Sierra EV या Hyundai Creta Electric? जानिए किस SUV पर पैसा लगाना रहेगा फायदे का सौदा


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola