IPL 2022, DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच कब-कहां-कैसे देखें?

Tata IPL 2022: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला है. मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कब, कहां देख सकते हैं आप, आइए जानें-
IPL 2022, DC vs PBKS Live Streaming: आईपीएल में आज यानी बुधवार को इस लीग का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच है. दिल्ली की टीम अब तक खेले 5 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज कर पायी है, जबकि तीन में उसे हार मिली है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है. पंजाब ने अब तक खेले 6 मैचों में से 3 में जीत और 3 में हार का सामना किया है. दोनों टीमें अपनी लय हासिल करने के लिए जोर लगाएंगी और क्योंकि टूर्नामेंट में अब भी दोनों के पास आगे बढ़ने का मौका है. मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कब, कहां देख सकते हैं आप, आइए जानें-
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला कब खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला बुधवार 20 अप्रैल को खेला जाएगा.
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
Also Read: IPL के लिए JIO लाया 300 रुपये से सस्ता Cricket Plan, पाएं Disney+ Hotstar और 15GB डेटा
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा.
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर देखा जा सकता है?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर विभिन्न भाषा में देखा जा सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मैच मोबाइल पर कैसे देख सकेंगे फैन्स?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला मोबाइल पर डिज्नी हॉटस्टार के माध्यम से देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




