FREE OTT: साल भर देखें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी हॉटस्टार; सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं

How to Get OTT FREE: OTT प्लैटफॉर्म्स पर अगर आप हर महीने हजारों रुपये खर्च करते हैं तो हम आपको बताते हैं बिना पैसे खर्च किये मूवीज, शोज और वेब सीरीज देखने का तरीका.
Jio Recharge : Netflix, Amazon Prime और Disney Hotstar जैसे OTT प्लैटफॉर्म्स पर अगर आप हर महीने हजारों रुपये खर्च करते हैं तो हम आपको बताते हैं इन प्लैटफॉर्म्स पर बिना पैसे खर्च किये मूवीज, शोज और वेब सीरीज देखने का तरीका. आइए जानें कैसे आप इस फ्री सर्विस को अपने स्मार्टफोन में एक्टिवेट कर सकते हैं.
Jio पोस्टपेड प्लान यूजर्स इस फ्री सर्विस का फायदा ले सकते हैं. 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान में आप फ्री OTT प्लैटफॉर्म्स का बेनिफिट ले सकते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी एक महीने की होती है. अगर आप इस प्लान के मंथली यूजर हैं, तो आपको फ्री में Netflix, Amazon Prime और Disney Hotstar के बेनिफिट्स मिलेंगे.
Also Read: JIO New Tariff: इन पैक्स में फ्री मिलता है OTT सब्सक्रिप्शन, देखें पूरी लिस्ट
Jio पोस्टपेड के 399 रुपये के प्लान में 75 GB डेटा, हर रोज 100 SMS के साथ Netfilx Amazon Prime और Disney Hotstar के बेनिफिट्स मिलते हैं. आप अगर साल भर इस प्लान का इस्तेमाल करते हैं तो पूरे साल OTT प्लैटफॉर्म्स को Free में देख सकते हैं और आपको अलग से OTT प्लैटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन खरीदना नहीं पड़ेगा.
Reliance Jio के सिर्फ 399 रुपये ही नहीं, बल्कि 599, 799, 999 और 1499 रुपये के पोस्टपेड प्लान्स में भी OTT प्लैटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन ऑफर दिया जाता है. यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं और ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं.
Also Read: OTT प्लेटफॉर्म मितवा टीवी लॉन्च, आप देख सकेंगे भोजपुरी मूवीज, रियलिटी शो और लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










