Tiago से लेकर Harrier तक, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रही 40 हजार रुपये तक की छूट

Updated:
विज्ञापन
Tiago से लेकर Harrier तक, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रही 40 हजार रुपये तक की छूट

Tata Motors डिस्काउंट ऑफर्स में टाटा हैरियर, सफारी, नेक्सॉन, टिगोर और टियागो कार मॉडल्स शामिल हैं. इस महीने अगर आप टाटा की कोई कार खरीदते हैं, तो उसपर कुल 40,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे.

विज्ञापन

Tata Car Offers 2022: देश में त्योहारों की धूम शुरू हो चुकी है. इस बीच ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Tata Motors अपनी चुनिंदा कारों की रेंज पर जबरदस्त डिस्काउंट दे ऑफर कर रही है. डिस्काउंट ऑफर्स में टाटा हैरियर, सफारी, नेक्सॉन, टिगोर और टियागो कार मॉडल्स शामिल हैं. इस महीने अगर आप टाटा की कोई कार खरीदते हैं, तो उसपर कुल 40,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे. टाटा की इन गाड़ियों पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में आइए जानें विस्तार से-

टाटा की इन एसयूवी मॉडल्स पर भारी छूट

टाटा मोटर्स हैरियर और सफारी एसयूवी सहित अपने चुनिंदा मॉडलों पर भारी छूट और ऑफर कर रही है. अक्टूबर 2022 में खरीदार दोनों मॉडलों पर 40,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं. ध्यान रहे कि यह लाभ एक्सचेंज बोनस के रूप में उपलब्ध है. सबसे ज्यादा छूट ग्राहकों को टाटा हैरियर और सफारी एसयूवी पर मिलेगी. ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं.

Also Read: Tata Hyundai Car Offers: त्योहारी मौसम में टाटा और ह्युंडई की इन कारों पर मिल रही जबरदस्त छूट
Tata Tiago Discount Offers

टाटा मोटर्स टियागो पर कुल 23,000 तक की छूट दे रही है. इसके XE और XT मॉडल पर कंपनी 10,000 का एक्सचेंज बोनस और 3,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इसके साथ ही, इसके XZ+ मॉडल पर 10,000 की नकद छूट, 10,000 का एक्सचेंज बेनिफिट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में 3,000 की छूट मिल रही है.

Tata Tigor Discount Offers

टाटा अपने टिगोर मॉडल पर 23,000 तक की छूट दे रही है. इसके तहत इस कार के XE और XM वेरिएंट पर 10,000 का एक्सचेंज बोनस और 3,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है. इसके साथ ही, कंपनी इसके XZ और XZ+ वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये की नकद छूट, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 10,000 के ऑफर्स और 3,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट के फायदे दे रही है.

Also Read: Tata Tiago EV Launch: आम आदमी की इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, यहां मिलेगी कीमत और खूबियों की डीटेल्स
Tata Nexon Discount Offers

टाटा अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी नेक्सॉन के डीजल वेरिएंट पर 15,000 का एक्सचेंज बोनस और 5,000 के कॉर्पोरेट डिस्काउंट सहित कुल 20,000 रुपये की छूट दे रही है. वहीं, कंपनी इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 3,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

Tata Harrier, Safari Discount Offers

टाटा मोटर्स अपनी दो प्रीमियम SUVs पर 40,000 रुपये तक की छूट दे रही है. इनकी एक्स शोरूम कीमत 15.34 लाख रुपये से 23.5 लाख रुपये के बीच है. दोनों एसयूवी के नये वेरिएंट में स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर पैनोरमिक सनरूफ मिलता है.

Also Read: TIAGO EV के साथ अलग-अलग प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करेगी TATA MOTORS
नजदीकी डीलरशिप पर जांच लें कीमत और ऑफर्स

आपको बताते चलें कि मारुति कारों पर डिस्काउंट और ऑफर्स कैशबैक, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के रूप में हैं. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि कारों की एक्स-शोरूम कीमत और ऑफर्स में अलग-अलग राज्य, शहर और डीलरशिप्स पर बदलाव संभव है. ऐसे में अपनी पसंद की कार चुनने से पहले अपने नजदीकी आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर कीमत और ऑफर के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola