Tata Hyundai Car Offers: त्योहारी मौसम में टाटा और ह्युंडई की इन कारों पर मिल रही जबरदस्त छूट

Updated:
विज्ञापन
Tata Hyundai Car Offers: त्योहारी मौसम में टाटा और ह्युंडई की इन कारों पर मिल रही जबरदस्त छूट

Festive Offers On Car : ह्युंडई (Hyundai Motor Offer) और टाटा मोटर्स (Tata Motors Offer) अपनी कारों पर बड़ी छूट ऑफर कर रही है. आइए जानें, किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है-

विज्ञापन

Tata Hyundai Car Offers: दुर्गा पूजा और दशहरा के अवसर पर नयी कार खरीदने का प्लान है, तो यह खबर आपके काम की है. ह्युंडई (Hyundai Motor Offer) और टाटा मोटर्स (Tata Motors Offer) अपनी कारों पर बड़ी छूट ऑफर कर रही है. आइए जानें, किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है-

Hyundai Car Offers

ह्युंडई की कारों की कीमत और ऑफर की बात करें, तो Hyundai Santro की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,89,700 रुपये है और इस कार पर 28,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. Hyundai i10 Grand NIOS की कीमत 5,39,000 रुपये से शुरू होती है और इस पर 48,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स हैं. Hyundai Aura की कीमत 6,08,900 रुपये से शुरू होती है और इस पर 23,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. Hyundai i20 की कीमत 7,03,000 रुपये से शुरू होती है और इस पर 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. Hyundai Xcent Prime की एक्स-शोरूम कीमत 7,25,690 रुपये है और इस पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर है.

Also Read: Tata Tiago EV Launch: आम आदमी की इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, यहां मिलेगी कीमत और खूबियों की डीटेल्स
Tata Car Offers

टाटा मोटर्स की कारों की कीमत और ऑफर के बारे में बात करें, तो Tata Tiago की शुरुआती कीमत 5,39,900 रुपये है और इस पर 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. टाटा की सेडान Tata Tigor की कीमत 5,99,900 रुपये से शुरू होती है और इस पर 23,000 रुपये तक की छूट है. Tata Nexon एसयूवी की शुरुआती कीमत 7,59,900 रुपये है और इस पर 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. Tata Harrier की कीमत 14,69,900 रुपये है और इस पर 45,000 रुपये तक की छूट है. Tata Safari की शुरुआती कीमत 15,34,900 रुपये है और इस एसयूवी पर कंपनी 45,000 रुपये तक की छूट दे रही है.

कीमत और ऑफर्स में बदलाव संभव

आपको बताते चलें कि ऊपर बताये गए सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं. इसके अतिरिक्त, कारों की एक्स-शोरूम कीमत और ऑफर्स में अलग-अलग राज्य, शहर और डीलरशिप्स पर बदलाव संभव है. ऐसे में अपनी पसंद की कार चुनने से पहले अपने नजदीकी आधिकारिक डीलरशिप से कीमत और ऑफर की पूरी डीटेल ले लें.

Also Read: Hyundai Venue N-Line भारत में हुई लॉन्च, कमाल के फीचर्स से है लोडेड, जानें कीमत और फीचर्स की डीटेल्स

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola