नए डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स के साथ आएगा Suzuki Burgman, कंपनी ने किया टीज
Published by : Shivani Shah Updated At : 26 Mar 2026 10:57 PM
सुजुकी न्यू बर्गमैन टीजर / फोटो- सुजुकी इंस्टाग्राम
Suzuki अपने पॉपुलर Burgman स्कूटर का नया जेनरेशन मॉडल 2 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है. टीजर में इसके नए स्प्लिट हेडलाइट डिजाइन की झलक मिली है. इसमें डिजाइन के साथ मैकेनिकल अपडेट्स भी होंगे.
Suzuki का पॉपुलर स्कूटर Burgman पहली बार साल 2018 में लॉन्च हुआ था और तब से यह कंपनी के लिए एक मजबूत सेलर साबित हुआ है. भारत में Pseudo-Maxi Scooter सेगमेंट को पॉपुलर बनाने का क्रेडिट भी काफी हद तक इसी स्कूटर को दिया जाता है. अब कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर इसके नए जेनरेशन मॉडल को टीज किया है, जिसे 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा.
डिजाइन में बड़ा बदलाव, मिलेगा नया लुक
टीजर में सामने आई जानकारी के मुताबिक, नए Burgman में फ्रंट हेडलाइट का डिजाइन पूरी तरह बदला हुआ नजर आया है. इसमें नया Split-Headlamp सेटअप दिया जा सकता है, जो कंपनी के बड़े मॉडल्स Burgman 200 और Burgman 400 से इंस्पायर्ड लगता है. यानी कि यह पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक के साथ आएगा.
लंबे समय से बिना बदलाव के बिक रहा था मॉडल
Suzuki Burgman पिछले कई सालों से लगभग एक ही डिजाइन और फीचर्स के साथ बिक्री में बना हुआ है. हालांकि, 2022 में कंपनी ने Street EX वेरिएंट पेश किया था, जिसमें 12-इंच का बड़ा रियर व्हील दिया गया था. लेकिन इसके अलावा स्कूटर में कोई बड़ा अपडेट नहीं किया गया था. ऐसे में अब नया जेनरेशन मॉडल काफी बड़े बदलाव लेकर आ सकता है.
इंजन और मैकेनिकल में भी हो सकते हैं अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया Burgman, Suzuki Access की तरह बड़े मैकेनिकल अपडेट्स के साथ आ सकता है. Access में कंपनी ने नया चेसिस और अपडेटेड इंजन दिया था, जिसमें camshaft, crankshaft और crankcase जैसे कई हिस्सों में बदलाव किए गए थे. हालांकि, पावर फिगर्स में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ था. इसी तरह Burgman में भी बेहतर रिफाइनमेंट और परफॉर्मेंस के लिए अंदरूनी बदलाव किए जा सकते हैं.
कीमत और लॉन्च डिटेल्स
फिलहाल Suzuki Burgman की कीमत ₹93,676 से शुरू होकर ₹1.08 लाख (Street EX वेरिएंट) तक जाती है. नए जेनरेशन मॉडल की कीमत में हल्का इजाफा देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: कल लॉन्च होगी 2026 Guerrilla 450, Royal Enfield ने रिलीज किया नया टीजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










