Simple Ultra vs Ola S1 X+: जानिए कौन सा स्कूटर है आपके लिए बेस्ट

Published by :Shivani Shah
Published at :20 Apr 2026 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
Simple Ultra vs Ola S1 X+

Simple Ultra vs Ola S1 X+

भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में Simple Ultra और Ola S1 X+ 5.2 kWh के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. Simple Ultra जहां 400 किमी की लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स देता है, वहीं Ola S1 X+ कम कीमत और 125 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ दमदार ऑप्शन बनकर आया है.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अब कॉम्पिटिशन सिर्फ कीमत का नहीं, बल्कि रेंज, स्पीड और टेक्नोलॉजी का बन चुका है. ऐसे में Simple Energy का Simple Ultra और Ola Electric का S1 X+ 5.2 kWh आमने-सामने हैं. एक स्कूटर लंबी दूरी तय करने का दावा करता है, तो दूसरा बेहतर परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के साथ चुनौती देता है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में कौन सा स्कूटर आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.

Simple Ultra vs S1 X+ 5.2 kWh: कीमत

Simple Ultra को 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह स्कूटर फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध है और कई शहरों में इसकी टेस्ट राइड और डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है.

दूसरी तरफ, Ola S1 X+ 5.2 kWh को 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था. हालांकि, यह कीमत लिमिटेड टाइम (15 अप्रैल 2026 तक) के लिए थी, जिसके बाद स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है.

Simple Ultra vs S1 X+ 5.2 kWh: रेंज और परफॉर्मेंस

रेंज के मामले में Simple Ultra थोड़ा आगे है. इसमें 6.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 400 किमी (IDC) की रेंज का दावा करता है. यह इसे भारत के सबसे ज्यादा रेंज देने वाले स्कूटर्स में शामिल करता है.

दूसरी ओर Ola S1 X+ 5.2 kWh करीब 320 किमी (IDC) की रेंज देता है, जो अपने सेगमेंट में काफी मजबूत मानी जाती है.

परफॉर्मेंस की बात करें, तो Simple Ultra की टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है और यह 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.77 सेकंड में पकड़ लेता है, जबकि Ola S1 X+ में 11 kW का मिड-ड्राइव मोटर दिया गया है, जो इसे 125 किमी/घंटा की ज्यादा टॉप स्पीड देता है.

ऐसे में देखा जाए, तो रेंज में Simple आगे है, जबकि स्पीड में Ola बाजी मारता है.

Simple Ultra vs S1 X+ 5.2 kWh: फीचर्स

फीचर्स के मामले में Simple Ultra काफी एडवांस नजर आता है. इसमें चार-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है, जो इस सेगमेंट में काफी कम देखने को मिलता है. साथ ही इसमें 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो राइडिंग से जुड़े सारे डिटेल्स दिखाता है.

Ola S1 X+ में 4.3-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है और इसमें Brake-by-Wire जैसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी भी शामिल है. Ola की एक बड़ी खासियत इसका इंडिजिनस 4680 Bharat Cell बैटरी टेक्नोलॉजी है, जो इसे खास बनाती है.

किसे लेना बेहतर ऑप्शन?

अगर आप ज्यादा रेंज और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, तो Simple Ultra बेहतर ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, अगर आपकी प्रायोरिटी कम कीमत और ज्यादा टॉप स्पीड है, तो Ola S1 X+ 5.2 kWh एक मजबूत दावेदार है.

दोनों स्कूटर्स अपने-अपने तरीके से बेहतरीन फीचर्स ऑफर करते हैं. ऐसे में आप अपने बजट और जरूरत को ध्यान में रख कर किसी एक को चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Ola से TVS तक- स्मार्ट टच डिस्प्ले वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola