Classic 350 बनी सबसे पसंदीदा बाइक, GST घटते ही Royal Enfield की बंपर बिक्री
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Oct 2025 4:10 PM
Royal Enfield की बंपर बिक्री, Classic 350 सबसे आगे
Royal Enfield ने सितंबर 2025 में 1.13 लाख यूनिट्स की बिक्री की. Classic 350 और Bullet 350 की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया. जानिए पूरी रिपोर्ट
Royal Enfield के लिए ऐतिहासिक महीना रहा सितंबर 2025
सितंबर 2025 Royal Enfield के लिए बेहद सफल रहा. सरकार द्वारा GST में की गई कटौती और कुछ मॉडलों की कीमतों में कमी का सीधा असर कंपनी की बिक्री पर पड़ा. इस महीने Royal Enfield ने कुल 1,13,573 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले साल सितंबर 2024 की तुलना में 43.17% अधिक है.
Classic 350 और Bullet 350 की जबरदस्त मांग
इस महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही Classic 350, जिसकी 40,449 यूनिट्स की बिक्री हुई. यह पिछले साल की तुलना में 22.33% की वृद्धि है. वहीं, Bullet 350 ने 25,915 यूनिट्स के साथ 100.88% की शानदार ग्रोथ दर्ज की. कुल बिक्री में Classic 350 का हिस्सा 35.61% और Bullet 350 का 22.82% रहा.
Classic 350 क्यों है इतनी खास?
Classic 350 एक रेट्रो लुक वाली बाइक है, जिसे J-प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसकी भारी आवाज, मजबूत बॉडी और आकर्षक डिजाइन इसे सड़कों पर अलग पहचान दिलाते हैं. यही वजह है कि यह बाइक न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काफी लोकप्रिय है.
कीमतों में बदलाव से ग्राहकों को राहत
हाल ही में कंपनी ने अपनी 350cc रेंज की कीमतों में कटौती की, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिला. हालांकि, 440cc, 450cc और 650cc मॉडल्स की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसका नकारात्मक असर बिक्री पर नहीं पड़ा.
Royal Enfield की विविध रेंज
Royal Enfield अब 350cc से लेकर 650cc तक की बाइक्स पेश कर रही है. सबसे सस्ती बाइक Hunter 350 है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1.37 लाख (एक्स-शोरूम) है. वहीं Classic 350, जिसकी कीमत ₹1.82 लाख (एक्स-शोरूम) है, 2025 में भी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है.
Royal Enfield Hunter को टक्कर देने आ रही Yamaha XSR 155, कीमत और फीचर्स जान सोच में पड़ जाएंगे कि कौन सी खरीदें
रॉयल एनफील्ड Bullet 350 Vs Classic 350: 2025 में कौन-सी रेट्रो बाइक है आपके लिए बेहतर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










