रॉयल एनफील्ड ने 3.37 लाख रुपये में लॉन्च की क्लासिक 650, जानें इसमें क्या है खास?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Mar 2025 12:16 PM
Royal Enfield Classic 650
Royal Enfield Classic 650: रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में क्लासिक 650 मोटरसाइकल लॉन्च कर दी है. इसमें पावरफुल इंजन के साथ ही दमदार फीचर्स मिले हैं. रॉयल एनफील्ड की नयी 650 सीसी बाइक के बारे में आइए जानें कुछ डीटेल्स
मार्केट में रॉयल एनफील्ड का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. इसी को देखते हुए रॉयल एनफील्ड ने अपनी क्लासिक 650 को भारत मे मात्र 3.37 लाख की एक्स शोरूम प्राइस के साथ लॉन्च कर दी है. यह बाइक अपने तीन वेरिएंट क्रोम, हॉटरोड और क्लासिक के साथ बाजार में मौजूद है. आपको बता दें कि इस बाइक कीमत रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 से कम है. क्लासिक 650 रॉयल एनफील्ड की शॉटगन 650 के तर्ज आधरित है.
648cc का दमदार इंजन
अगर आप क्लासिक 650 और शॉटगन 650 को ध्यान से देखेंगे, तब आपको दोनों की डिजाइन में कोई खास फर्क नहीं दिखेगा, लेकिन क्लासिक 650 की कीमत कम होने के कारण ये बाइक लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय हो सकती है. क्लासिक 650 के नाम से ही पता चलता है कि 648 cc के साथ इसमें पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Mahindra ने महंगाई के मार्केट में सस्ती कर दी अपनी SUV, फीचर्स लाजवाब
6-स्पीड गियर ट्रांसमिशन, एबीएस और नेविगेशन
उम्मीद ये जतायी जा रही है कि इस बाइक के लॉन्च होते ही भारी संख्या में रोड पर दौड़ती नजर आयेगी. जो अपने डिजाइन और लुक के कारण राहगीरों का ध्यान आकर्षित करेगी. इस बाइक में 46.3 Bhp का इंजन पावर दिया गया है, जो 52.3 Nm का टाॅर्क प्रोड्यूस करता है. साथ ही, इस बाइक में 6-स्पीड गियर ट्रांसमिशन दिया गया है. इस बाइक में एलईडी हेडलैंप और टेल लैम्प्स दिये गए हैं. यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एबीएस और नेविगेशन जैसे अन्य फीचर्स से लैस है. आपके शहर में क्लासिक 650 की बुकिंग शुरू हो चुकी है.
(राजवीर सिंह की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से आपकी पसंदीदा कार हो जाएगी महंगी, हुंदै-होंडा-मारुति-किआ-टाटा ने कर ली दाम बढ़ाने की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










