Jawa 42 Bobber vs Royal Enfield Meteor 350: पहली नजर में दिल जीत लेंगी दोनों, लेकिन फीचर्स और माइलेज में कौन आगे?
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Dec 2025 1:10 PM
Jawa 42 Bobber vs Royal Enfield Meteor 350
Jawa 42 Bobber vs Royal Enfield Meteor 350: अगर आप भी इन दोनों बाइक्स को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन-सी खरीदें, तो यहां हम आज इनकी तुलना की है. कीमत भले ही दोनों की करीब-करीब हो, लेकिन राइडिंग स्टाइल के मामले में ये एक-दूसरे से काफी अलग हैं. आइए जानते हैं कि परफॉर्मेंस, माइलेज और लॉन्ग टूरिंग के लिए इन दोनों में से कौन-सी बाइक ज्यादा बेहतर है.
Jawa 42 Bobber vs Royal Enfield Meteor 350: अगर आप भी साल के खत्म होने से पहले एक बॉबर स्टाइल बाइक खरीदना चाहते हैं और Jawa 42 Bobber और Royal Enfield Meteor 350 के बीच कन्फ्यूज हैं, तो हम आपकी ये कंफूजन थोड़ी दूर करने में मदद करते हैं. आज हम इन दोनों बाइक्स की तुलना करने जा रहे हैं जो आपके लिए काफी मददगार हो सकती है. दोनों ही बाइक्स उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, जो प्रीमियम लुक वाली मिड-कैपेसिटी मोटरसाइकिल चाहते हैं. आइए जानते हैं फीचर्स से लेकर दोनों की कीमत में कितना फर्क है.
Jawa 42 Bobber vs Royal Enfield Meteor 350: दोनों में कितना है फर्क?
कीमत
Jawa 42 Bobber की शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाली बाइक के तौर पर काफी कॉम्पिटिटिव प्राइस पर आती है. वहीं Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती कीमत करीब 1,95,762 रुपये (एक्स-शोरूम) है. कीमत थोड़ी ज्यादा होने के बावजूद, Meteor 350 बेहतर कंफर्ट, अच्छी माइलेज और बड़ा सर्विस नेटवर्क ऑफर करती है.
डिजाइन और रोड प्रेजेंस
Jawa 42 Bobber अपनी दमदार और एग्रेसिव बॉबर स्टाइलिंग की वजह से पहली नजर में ही ध्यान खींच लेती है. इसमें लो सीट, कटे हुए फेंडर्स और सिंगल सीट का लुक मिलता है, जो इसे फैक्ट्री से ही कस्टम बाइक जैसा फील देता है.
वहीं, Royal Enfield Meteor 350 क्लासिक क्रूजर स्टाइल को फॉलो करती है. इसमें ट्रेडिशनल टीयरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, सीधी बैठने की पोजिशन और रिलैक्स्ड बॉडी प्रोपोर्शन मिलते हैं, जो इसे चमक-धमक से ज्यादा टाइमलेस और एलिगेंट लुक देते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
Jawa 42 Bobber में 334cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 29.5 bhp की पावर और 30 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जिससे तेज गियर बदलना और शहर में चलाना आसान हो जाता है.
वहीं Meteor 350 में 349cc का एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 20 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो आरामदायक और रिलैक्स्ड राइडिंग के लिए ट्यून किया गया है.
माइलेज और प्रैक्टिकल यूज
माइलेज के मामले में दोनों बाइक्स में साफ फर्क दिखता है. Meteor 350 करीब 40 kmpl से ज्यादा का माइलेज देती है, जिससे यह टूरिंग के लिए ज्यादा किफायती बन जाती है. इसमें 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक भी मिलता है. वहीं Jawa 42 Bobber लगभग 30 kmpl का माइलेज देती है और इसका फ्यूल टैंक 12.5 लीटर का है.
फीचर्स
दोनों बाइक्स में LED लाइटिंग और ड्यूल-चैनल ABS जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. Meteor 350 में ट्रिपर नेविगेशन पॉड दिया गया है और रॉयल एनफील्ड का सर्विस व डीलर नेटवर्क पूरे भारत में मजबूत है. Jawa की आफ्टर-सेल्स सर्विस पहले से बेहतर हो रही है, लेकिन अभी इसके सर्विस सेंटर्स की संख्या कम है.
यह भी पढ़ें: Suzuki Access 125 vs Hero Destini 125: लुक्स में दोनों स्कूटर शानदार लेकिन माइलेज और फीचर्स में कौन आगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










