JIO का सस्ता प्लान मचा रहा धमाल, Rs 150 से कम में 1GB डेली डेटा के साथ मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio Cheapest Plan: रिलायंस जियो के जिस प्रीपेड प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसकी कीमत कम है, लेकिन इसमें मिलनेवाले फायदों में कोई कमी नहीं है. आइए जानें-
Jio Cheapest Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पोर्टफोलियो में यूजर्स की जरूरत और बजट के हिसाब से कई प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) मौजूद हैं. अगर आप डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग वाला कोई किफायती प्लान (affordable data calling plan) तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लाये हैं जियो का सस्ता रीचार्ज प्लान (jio affordable recharge plan) की जानकारी. आइए फटाफट जान लेते हैं इसके फायदे-
Jio 149 Plan
जियो का 149 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के जिस प्रीपेड प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसकी कीमत 149 रुपये है. इस प्लान की कीमत कम है, इसका मतलब यह नहीं है कि इस प्लान में आपको किसी तरह की कमी मिलनेवाली है. इस प्लान में आपको इंटरनेट से लेकर कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं.
Also Read: JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज, 84 दिन की वैलिडिटी, 6GB डेटा के साथ कॉलिंग Free
Jio 149 Plan Benefits
जियो के 149 रुपये वाले प्लान के फायदे
जियो के इस किफायती प्लान के फायदों की अगर बात करें, तो इसमें यूजर को सबसे पहले अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है. इसके साथ ही, हर रोज 1GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इनके अलावा, इस प्लान में Jio TV, Jio Cinema, Jio Security और Jio Cloud का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है. ध्यान रहे कि जियो का यह प्लान केवल 20 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है.
Also Read: JIO की नींद उड़ा रहा BSNL का धांसू प्लान, 2GB डेली डेटा के साथ मिलेगी 60 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




