ePaper

JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज, 84 दिन की वैलिडिटी, 6GB डेटा के साथ कॉलिंग Free

Updated at : 23 May 2022 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज, 84 दिन की वैलिडिटी, 6GB डेटा के साथ कॉलिंग Free

Sabse Sasta Reliance Jio Recharge: इस प्लान के तहत 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स भी मिल जाते हैं.

विज्ञापन

Reliance Jio Cheapest Plan: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते रीचार्ज के दम पर लोगों की फेवरेट बन चुकी है. हम आपको बताने जा रहे हैं कंपनी के एक ऐसे ही किफायती रीचार्ज प्लान के बारे में, जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है. यह प्लान जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज (Jio ka Sabse Sasta Recharge) है. इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. आइए जानें इसके फायदों के बारे में-

रिलायंस जियो का 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान

जियो के इस प्लान के तहत सब्सक्राइबर को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. साथ में पूरी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल जाती है. साथ ही, यूजर्स को 6जीबी डेटा भी मिलता है. आइए जानते हैं कि जियो के इस रीचार्ज में और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

Jio Rs 395 plan के फायदे

  • Reliance Jio का 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान 395 रुपये का आता है

  • जियो का 395 रुपये का रीचार्ज कराने पर 6GB 4G डेटा तो मिलता ही है, इसके साथ ही देशभर के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है

  • 6जीबी डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर के इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी

  • कॉलिंग और डेटा के अलावा, इस प्लान में यूजर्स को 1,000 आउटगोइंग SMS का कोटा भी मिलता है.

  • Jio TV, Jio Cloud, Jio Cinema, Jio Security जैसे Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस जियो के किफायती प्लान में मुफ्त मिलती है.

Also Read: Reliance Jio के इन यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और मुफ्त कॉलिंग, ऐसे लगा सकेंगे पता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola