Jio Free Plans: जियो का कौन सा प्लान आपको पड़ेगा सस्ता, जानें क्या-क्या मिलेगा FREE
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2022 6:40 AM
Jio Free Plans: Jio ने एक नया ऑल-इन-वन प्लान भी पेश करने का काम किया है. इसकी कीमत कंपनी ने 152 रुपये रखी है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 0.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग यूजर को मिल रहा है.
JioPhone Recharge/Free Plans: यदि आप रिलायंस जियो के यूजर हैं तो आपको इसके प्लांस के बारे में जानना जरूरी है. दरअसल रिलायंस जियो के अनलिमिटेड रीचार्ज प्लान्स के लिए टैरिफ बढ़ोतरी के ऐलान के कुछ दिनों बाद जियोफोन के रीचार्ज प्लान्स में भी बदलाव करने का काम किया है. जियो ने तीन मौजूदा जियोफोन प्लान्स में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है.
कंपनी की ओर से 200 रुपये से कम कीमत वाला एक नया प्लान भी इस श्रेणी में शामिल करने का काम किया है. जियोफोन अब यूजर्स को अलग से डेटा वाउचर नहीं उपलब्ध कराएगा. इसके अलावा यहां चर्चा कर दें कि जियोफोन प्लान केवल जियोफोन में ही काम करते हैं, किसी भी अन्य रीचार्ज प्लान की तरह इन्हें इस्तेमाल करने में आप सक्षम नहीं हैं. तो आइए अब प्लांस के बारे में जानते हैं…
Jio ने एक नया ऑल-इन-वन प्लान भी पेश करने का काम किया है. इसकी कीमत कंपनी ने 152 रुपये रखी है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 0.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग यूजर को मिल रहा है. इसके अलावा, प्लान में 300 SMS फ्री हैं और Jio ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी आपको कंपनी देगी.
कंपनी की ओर से जियोफोन के तीन ऑल-इन-वन प्लान्स को रिवाइज करने का काम किया गया है. 155 रुपये वाला जियोफोन ऑल-इन-वन प्लान अब 186 रुपये में मिलेगा. इस प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी, 1GB डेली डेटा, डेली 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी कंपनी अपने यूजर को दे रही है.
जियोफोन का अगला प्लान 186 रुपये का है, जिसकी कीमत बढ़ चुकी है. ये अब यूजर को 222 रुपये में कंपनी दे रही है. इस प्लान की बात करें तो इसमें कंपनी यूजर को 28 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और Jio ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी दे रही है.
Also Read: JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज आता है इन बेनिफिट्स के साथ, जानिए पूरी डीटेल
749 रुपये वाला जियोफोन ऑल-इन-वन प्लान अब 899 रुपये का कंपनी ने कर दिया है. यह एन्युअल प्लान प्रतिमाह 2GB डेटा के हिसाब से 336 दिनों के लिए 24GB डेटा का ऐक्सेस आपको देगा. यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 50 SMS और Jio ऐप्स का ऐक्सेस भी फ्री कंपनी यूजर को दे रही है.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










