Internet Speed: मोबाइल इंटरनेट स्पीड में पाकिस्तान और नेपाल से पिछड़ गया भारत, जानिए क्या है रैंकिंग

Internet Speed: भारत की औसत मोबाइल इंटरनेट स्पीड 14.17 mbps रही है. इस बार भारत की रैकिंग में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पाकिस्तान 16.72 mbps की स्पीड के साथ 138 देशों में 103वें स्थान पर रहा है.
Mobile Internet Speed: मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत, पाकिस्तान से भी पिछड़ गया है. इंटरनेट स्पीड टेस्ट करनेवाली कंपनी Ookla ने अपनी दिसंबर महीने की रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक मोबाइल इंटरनेट स्पीड वाली लिस्ट में 138 देशों में से भारत 115वें स्थान पर रहा है. इस दौरान भारत की औसत मोबाइल इंटरनेट स्पीड 14.17 mbps रही है. इस बार भारत की रैकिंग में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पाकिस्तान 16.72 mbps की स्पीड के साथ 138 देशों में 103वें स्थान पर रहा है.
-
UAE – 138.38 mbp
-
नार्वे – 119.12 mbps
-
साउथ कोरिया – 119.12 mbps
-
चीन – 104.44 mbps
-
कतर- 104.30 mbps
Also Read: Slow Internet Speed? ये तरीके अपनाएंगे, तो रॉकेट से भी तेज चलेगा इंटरनेट
ब्रॉडबैंड स्पीड की अगर बात करें, तो इसमें भारत की स्थिति बेहतर है. भारत ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में नेपाल और पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में है. भारत का 178 देशों में 69वां स्थान है. भारत में ब्रॉडबैंड औसत स्पीड 47.48 mbps रही है. नेपाल 40.37 mbps स्पीड के साथ 79वें स्थान पर रहा है, जबकि पाकिस्तान 9.04 mbps स्पीड के साथ 152वें स्थान पर है.
-
सिंगापुर -192.17mbps
-
चिली – 187.50mbps
-
थाईलैंड -175.93mbps
-
हांगकांग -168.66mbps
-
मोनाको – 165.47mbps
Also Read: Internet Speed World Record: Netflix का सारा कंटेंट 1 सेकंड में हो सकेगा डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




