Google Maps, Alexa और Magic Twist… इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलते हैं भर-भर के फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

Ather 450 Apex (Photo: Ather Energy)

Ather 450 Apex उन लोगों के लिए परफेक्ट स्कूटर हैं जिन्हें फास्ट स्पीड, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी चाहिए. इसमें राइड को आसान बनाने वाले कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जबकि एडवांस सेफ्टी सिस्टम राइड को ज्यादा सेफ बनाते हैं. आइए इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भी ऑफर करे, तो Ather 450 Apex आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह Ather की पावरफुल और परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्कूटर है, जो 100 km/h की टॉप स्पीड और 157 km की दावा की गई रेंज के साथ आती है. यही वजह है कि इसकी कीमत स्टैंडर्ड 450X से थोड़ी ज्यादा रखी गई है. तो आइए बिना देर किए जानते हैं इस स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर में हमें कौन-कौन से खास फीचर दिए हैं.

Ather 450 Apex: स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स

  • Ather 450 Apex का सबसे दिलचस्प फीचर है ‘Magic Twist’. यह एक तरह का रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है. नॉर्मल तरीके से थ्रॉटल घुमाकर आप स्कूटर को तेज कर सकते हैं, लेकिन जैसे ही थ्रॉटल को आगे की ओर ट्विस्ट करते हैं, स्कूटर धीरे-धीरे स्पीड कम करने लगता है.
  • इसमें एक्सक्लूसिव Warp+ मोड भी दिया गया है. इस मोड को ऑन करते ही स्कूटर अपनी पूरी ताकत दिखाता है. कंपनी के मुताबिक, यह सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ सकता है.
  • इसमें Infinite Cruise फीचर मिलता है. वहीं, AutoHold फीचर चढ़ाई पर स्कूटर को पीछे लुढ़कने से रोकता है.
  • इसमें मौजूद Park Assist और Reverse Mode जैसे फीचर्स तंग पार्किंग जगहों में स्कूटर को आसानी से आगे-पीछे करने में मदद करते हैं. 
  • बात करें डिस्प्ले की, तो इसके TFT टचस्क्रीन डैशबोर्ड में Google Maps Navigation सीधे इंटीग्रेटेड मिलता है.

यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास

Ather Connect के जरिए मिलने वाले फीचर्स

  • फाइंड माई स्कूटर
  • टो और थेफ्ट अलर्ट्स
  • राइड स्टैटिस्टिक्स
  • पुश नेविगेशन
  • लाइव लोकेशन शेयरिंग
  • इंटर-सिटी ट्रिप प्लानर
  • डॉक्यूमेंट स्टोरेज
  • एलेक्सा-इनेबल्ड वॉइस कमांड्स
  • कॉल/म्यूजिक कंट्रोल्स
  • व्हाट्सएप प्रीव्यूज

Ather 450 Apex: सेफ्टी फीचर्स

  • इसका सबसे खास फीचर मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है. यह सड़क पर पकड़ कम होने की सिचुएशन में पहियों को फिसलने से बचाने के लिए पावर डिलीवरी को अपने आप एडजस्ट करता है.
  • ब्रेकिंग के लिए Ather 450 Apex में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. वहीं, अचानक तेज ब्रेक लगाने पर Emergency Stop Signal (ESS) टेल लाइट को तेजी से फ्लैश करता है.
  • इसमें आपको FallSafe फीचर भी मिलता है. अगर स्कूटर गिर जाता है, तो यह अपने आप मोटर की पावर काट देता है ताकि अनजाने में एक्सेलरेशन न हो.
  • इसके अलावा Crash Alert फीचर किसी हादसे के समय आपके चुने हुए कॉन्टैक्ट्स को ऐप के जरिए अलर्ट भेज सकता है.
  • रोजमर्रा की सेफ्टी के लिए साइड-स्टैंड मोटर कट-ऑफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. वहीं, रिमोट एंटी-थेफ्ट और हाई टो-रिस्क अलर्ट जैसी स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Honda Activa 6G क्यों है फैमिली के लिए एक परफेक्ट स्कूटर? जानिए इन 5 पॉइंट्स में

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola