देश में छिड़ी सस्ती कारों की होड़, तो मर्सिडीज ने अपनी कार महंगी करने का मूड क्यों बना लिया?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Sep 2025 2:53 PM

विज्ञापन

मर्सिडीज-बेंज इंडिया 2025 में कीमतें बढ़ा सकती है, जानिए वजह

Mercedes-Benz Car Price Hike: यूरो-रुपये विनिमय दर में गिरावट के चलते मर्सिडीज-बेंज इंडिया 2025 की शुरुआत में कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है. कंपनी पहले ही 4% तक मूल्य वृद्धि कर चुकी है

विज्ञापन

Mercedes-Benz Car Price Hike: देश में छिड़ी सस्ती कारों की होड़, तो मर्सिडीज ने अपनी कार महंगी करने का मूड क्यों बना लिया?देश में एक ओर जीएसटी की नयी दरों के असर से ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगभग सभी कंपनियां अपनी गाड़ियों के दाम कम करने का ऐलान कर रही हैं, वहीं भारत में लक्जरी कारों की अग्रणी निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने संकेत दिया है कि वह 2025 की शुरुआत में अपने वाहनों की कीमतों में फिर से वृद्धि कर सकती है. कंपनी के सीईओ संतोष अय्यर ने बताया कि यूरो के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट के चलते यह कदम जरूरी हो सकता है.

विनिमय दर में गिरावट से बढ़ा दबाव

यूरो के मुकाबले रुपये की दर पहले 93-94 थी, जो अब बढ़कर 103 हो गई है. इस गिरावट के कारण आयात लागत बढ़ गई है, जिससे कंपनी को मूल्य समायोजन करना पड़ रहा है. अय्यर ने कहा, हम फिलहाल कीमतें नहीं बढ़ा रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में कोई विकल्प नहीं होगा.

अब तक कितनी बढ़ी कीमतें?

कंपनी ने पहले ही 3.5-4% तक कीमतें बढ़ा दी हैं. विनिमय दर में 14-15% की गिरावट के बावजूद, मूल्य वृद्धि सीमित रही है. इसका मतलब है कि कंपनी को अभी भी लागत की भरपाई करनी है.

जीएसटी कटौती से राहत, लेकिन चुनौतियां बरकरार

मर्सिडीज ने ए-क्लास से एस-क्लास तक की कीमतों में ₹2 लाख से ₹10 लाख तक की कटौती की है. यह कटौती जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के तहत की गई है. अय्यर ने उम्मीद जताई कि अगर अर्थव्यवस्था में सुधार होता है, तो उपभोक्ता ऊंची कीमतों को झेलने में सक्षम होंगे.

बिक्री के आंकड़े और प्रीमियम सेगमेंट की मांग

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने भारत में 18,928 यूनिट्सबेचीं. इनमें से हर चार में से एक कार की कीमत ₹1.5करोड़ से अधिक रही. यह दर्शाता है कि प्रीमियम सेगमेंट में मांग बनी हुई है.

भविष्य की रणनीति : स्थिर विनिमय दर और मजबूत रुपया

कंपनी को उम्मीद है कि रुपया फिर से मजबूत हो सकता है. अय्यर ने कहा, रुपया कुछ साल तक यूरो के मुकाबले 90 के स्तर पर स्थिर रहा था, इसलिए हो सकता है कि यह एक नया स्तर हासिल कर ले.

मर्सिडीज-बेंज को त्योहारी सीजन से बड़ी उम्मीदें, एक समान रोड टैक्स की मांग

ऑटो सेक्टर को मिलेगा बूम, सियाम ने बताया जीएसटी कटौती का असर

30 लाख रुपये तक सस्ती हो गई इस कंपनी की कार, नये जीएसटी में कार बायर्स की बल्ले-बल्ले!

Alto से लेकर Thar तक, GST रेट बदलने से कौन सी कार हुई कितनी सस्ती?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola