Maruti Suzuki ने फेस्टिव सीजन में किया धमाल, अक्टूबर में बेची रिकाॅर्ड गाड़ियां

Published by : Shivani Shah Updated At : 02 Nov 2025 1:17 PM

विज्ञापन

मारुति सुजुकी

फेस्टिव सीजन के दौरान Maruti Suzuki की कॉम्पैक्ट गाड़ियां काफी डिमांड में रहीं. जिससे कंपनी ने अक्टूबर 2025 में अपनी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज कर ली है. मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में टोटल 180,675 यूनिट्स बेच डाली हैं.

विज्ञापन

अक्टूबर 2025 में अब तक की सबसे अधिक मंथली सेल्स दर्ज कर Maruti Suzuki India Limited ने देश में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली निर्माता कंपनी का खिताब हासिल किया है. ऑटोमेकर ने अक्टूबर में टोटल 2,20,894 यूनिट्स की बिक्री की है. दरअसल, फेस्टिव सीजन के दौरान ज्यादा ब्रांड की कॉम्पैक्ट गाड़ियां काफी डिमांड में रही. साथ ही कंपनी के यूटिलिटी गाड़ियों में ग्राहकों की रुचि के कारण Maruti Suzuki के सेल्स परफॉर्मेंस को बढ़ावा मिला. टोटल सेल्स में से घरेलू बिक्री ने 180,675 यूनिट्स के साथ एक नया रिकॉर्ड बना दिया, जिसमें पैसेंजर और लाइट कमर्शियल गाड़ियां दोनों शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी ने 8,915 यूनिट्स OEMs को भी सेल की हैं, जबकि 31,304 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गई हैं.

Maruti Suzuki ने बेचीं 176,318 यूनिट्स

डॉमेस्टिक पैसेंजर सेगमेंट में, मारुति सुजुकी की अक्टूबर में 176,318 यूनिट्स बिक्री हुई. वहीं, कॉम्पैक्ट कार रेंज में बलेनो, स्विफ्ट, वैगनआर, डिजायर, सेलेरियो और इग्निस जैसे मॉडल्स के 76,143 यूनिट्स बिक्री हुईं. इसके अलावा ऑल्टो और एस-प्रेसो को शामिल करते हुए मिनी सेगमेंट में 9,067 यूनिट्स बिकीं.

वहीं, मारुति सुजुकी की यूटिलिटी गाड़ियों में ब्रेज़ा, अर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल 6 जैसे मॉडलों की टोटल 77,571 यूनिट्स बिक्री हुई. ईको वैन ने मासिक संख्या में 13,537 यूनिट्स, जबकि सुपर कैरी लाइट कमर्शियल गाड़ियों ने 4,357 यूनिट्स का योगदान दिया.

1,299,629 इकाइयों तक पहुंची कंपनी की क्यूमिलेटिव सेल्स

अप्रैल से अक्टूबर तक के टाइम-पीरियड में, मारुति सुजुकी की डॉमेस्टिक पैसेंजर सेगमेंट व्हीकल की बिक्री 971,764 यूनिट्स तक पहुंच गई, जिसमें OEM और LCV बिक्री सहित टोटल घरेलू आंकड़े 1,060,866 इकाइयों पर थे. इसी बीच, इस समय सीमा के दौरान एक्सपोर्ट टोटल 238,763 इकाइयों का हुआ, जिससे वित्त वर्ष 26 के पहले सात महीनों में कंपनी की क्यूमिलेटिव सेल्स 1,299,629 इकाइयों तक पहुंच गई.

Hyundai Venue और Tata Sierra, नवंबर में आ रहीं दो बड़ी SUVs, दिल लूट लेंगे फीचर्स

Honda ने दिखाई पहली Made-in-India इलेक्ट्रिक SUV की झलक, 2027 में भारत में होगी लॉन्च

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola