ePaper

बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं? 10 हजार रुपये से कम कीमत में ये हैं बेस्ट ऑप्शन, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 15 Apr 2023 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं? 10 हजार रुपये से कम कीमत में ये हैं बेस्ट ऑप्शन, देखें पूरी लिस्ट

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट काफी तेजी से बड़ा हो रहा है, यहां आपको एंट्री लेवल स्मार्टफोन से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स तक देखने को मिल जाएंगे. ऐसे में अगर आप अपने लिए 10 हजार रुपये से कम कीमत पर एक स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आज हम आपको बेस्ट ऑप्शन बताने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

Best Budget Smartphones Under 10,000: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में आपको हर बजट और ब्रैंड के स्मार्टफोन्स देखने को मिल जाएंगे. आप इनमें से अपने बजट और पसंदीदा ब्रैंड के हिसाब से कोई सा भी ऑप्शन चुन सकते हैं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स लेकर आये हैं जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम हैं और ये सभी बेस्ट वैल्यू फॉर मनी की केटेगरी में आते हैं.

undefined

Moto G13: इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है. इसके कुछ फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.5 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, Helio G35 चिपसेट, 4GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज, 50MP ड्यूल कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी मिल जाती है.

undefined

Redmi 12C: इस स्मार्टफोन की कीमत 9,499 रुपये रखी गयी है. इसमें आपको 6.71 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले, Helio G85 चिपसेट, 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज और 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी मिल जाती है.

undefined

Realme C33: इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये रखी गयी है. फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें आपको 6.5 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले, Unisoc T612 चिपसेट, 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज, 50MP ड्यूल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी मिल जाती है.

undefined

Lava Blaze 2: इस स्मार्टफोन के लिए आपको 8,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे. वहीं इसके स्पेक शीट पर अगर नजर डालें तो इसमें आपको 6.5 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, Unisoc T616 चिपसेट, 6GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज, 13MP ड्यूल कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी मिल जाती है.

undefined

Poco C55: इस स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रुपये रखी गयी है. वहीं, फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.71 इंच का बड़ा डिस्प्ले, Helio G85 चिपसेट, 6GB रैम, 50MP कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी मिल जाती है.

undefined

Samsung Galaxy F04: अगर आप अपने लिए सैमसंग का कोई स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गयी है. इसके फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले, Helio G35 चिपसेट, 4GB रैम 64GB इंटरनल स्टोरेज, 13MP प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिल जाती है.

undefined

Nokia C12: इस स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपये रखी गयी है और इसमें आपको 6.3 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले, Unisoc 9863A1 चिपसेट, 2GB रैम 64GB इंटर्नल स्टोरेज और 8MP का प्राइमरी कैमरा मिल जाता है.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola