ePaper

JIO ने लॉन्च किया 90 दिन का मस्त Plan! रोजाना 2GB डेटा के साथ मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

Updated at : 26 Dec 2022 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
JIO ने लॉन्च किया 90 दिन का मस्त Plan! रोजाना 2GB डेटा के साथ मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

Jio New Rs 749 Prepaid Plan - जियो के नये प्लान की कीमत 749 रुपये है और इसमें जियो यूजर्स को 2 जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जा रहा है. 749 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर बनाया गया है, जो पूरे तीन महीने की वैलिडिटी चाहते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान की डीटेल्स-

विज्ञापन
undefined

Reliance Jio New Rs 749 Prepaid Plan Benefits

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान (New Jio Prepaid Plan) लॉन्च किया है. जियो के नये प्लान की कीमत 749 रुपये है और इसमें जियो यूजर्स को 2 जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जा रहा है. 749 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर बनाया गया है, जो पूरे तीन महीने की वैलिडिटी चाहते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान की डीटेल्स-

undefined

Reliance Jio Rs 749 Prepaid Plan Launched

रिलायंस जियो के 749 रुपये वाला नया प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. इसका मतलब यह हुआ कि जियो सब्सक्राइबर्स इस प्लान में 3 महीने की वैलिडिटी के दौरान कुल 180 जीबी डेटा पा सकते हैं. डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है.

undefined

Reliance Jio Rs 749 Prepaid Plan Benefits

जियो के इस नये प्रीपेड प्लान में डेटा बेनिफिट्स के अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं. ग्राहक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं. जियो ग्राहक इस रीचार्ज में जियो ऐप्स (Jio Apps) जैसे जियो सिनेमा (Jio Cinema), जियो सिक्योरिटी (Jio Security), जियो टीवी (JioTV) और जियो क्लाउड (JioCloud) के फायदे उठा सकते हैं.

undefined

Reliance Jio Recharge Availability

रिलायंस जियो के इस प्लान को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही, यूजर्स माय जियो (MyJio) ऐप से भी इस प्लान को रीचार्ज कर सकते हैं. यह प्रीपेड प्लान थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे पेटीएम (Paytm) और फ्रीचार्ज (Freecharge) पर भी उपलब्ध है.

undefined

Reliance Jio 2GB Daily Data Plans

रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में 2 जीबी डेटा हर दिन ऑफर करने वाले कई और प्लान भी मौजूद हैं. इन प्लान्स की कीमत 249 रुपये, 299 रुपये, 533 रुपये और 2,879 रुपये है. इन सभी प्लान में कंपनी हर दिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन ऑफर करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola