हैदराबाद में ‘जेम्स बॉन्ड’ स्टाइल कार का खुलासा, बटन दबाते ही बदल जाती थी नंबर प्लेट
Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Apr 2026 3:42 PM
BMW कार में बदलता नंबर प्लेट (Photo: @KP_Aashish/X)
हैदराबाद के जुबली हिल्स में ड्रिंक एंड ड्राइव चेक के दौरान पुलिस के हाथ एक ऐसी BMW लगी, जिसने सबको हैरान कर दिया. इस कार में बटन दबाते ही नंबर प्लेट बदल जाती थी. इस हाईटेक जुगाड़ का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. आइए देखते हैं.
हैदराबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जूबली हिल्स इलाके में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार को रोका, लेकिन जब उसकी जांच हुई तो अंदर ‘जेम्स बॉन्ड फिल्मों’ जैसी हाई-टेक टेक्नोलॉजी मिली. ये सिस्टम खास तौर पर गैरकानूनी कामों और पुलिस से बचने के लिए लगाया गया था. आइए आपको पूरा मामला डिटेल में बताते हैं.
क्या है मामला?
NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला तब सामने आया जब पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक BMW को रोका गया और ड्राइवर का अल्कोहल टेस्ट किया गया. लेकिन असली ट्विस्ट तब आया, जब पुलिस की नजर गाड़ी की नंबर प्लेट पर पड़ी. गाड़ी के आगे उन्हें दिल्ली का नंबर और पीछे तेलंगाना का नंबर देखने को मिला. जांच के दौरान पुलिस को स्टेयरिंग के पास एक खास टॉगल स्विच मिला. जैसे ही इसे ऑन किया जाता, कार की नंबर प्लेट झट से घूम जाती और कुछ ही सेकंड में दिल्ली से तेलंगाना वाली प्लेट में बदल जाती.
मामला संदिग्ध लगा, तो अधिकारियों ने तुरंत गाड़ी के कागज मांगे. चौंकाने वाली बात ये रही कि ड्राइवर न तो वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस दिखा पाया और न ही रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की जांच शुरू कर दी. जांच में पता चला कि गाड़ी का असली रजिस्ट्रेशन दिल्ली का ही था, जबकि तेलंगाना वाली नंबर प्लेट सिर्फ पुलिस और कैमरों को चकमा देने के लिए लगाई गई थी.
देखें वीडियो
हाई-टेक नंबर प्लेट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग इस टेक्नोलॉजी को देखकर हैरान हैं, तो वहीं कई लोग इसे खतरनाक मानते हुए इसके गलत इस्तेमाल पर चिंता जता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में इलेक्ट्रिक कार का PUC चालान कटा तो सवाल उठा- क्या EV को भी PUC जरूरी है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










