WATCH: कैसे होती है 'यूट्यूब लाइक और सब्सक्राइब' वाली धोखाधड़ी? देखें VIDEO
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jun 2023 11:19 AM
YouTube Sleep Timer
YouTube like and subscribe scam Alert - घर बैठे यूट्यूब वीडियो लाइक-सब्सक्राइब करने पर पैसे का ऑफर मिले, तो सतर्क हो जाइए. हो सकता है कि कुछ दिनों तक आपके अकाउंट में कुछ सौ या कुछ हजार रुपये आयें, फिर अकाउंट ही साफ हो जाए. साइबर अपराधियों ने आजकल लोगों को ठगने का यह नया तरीका निकाला है.
YouTube Like & Subscribe Scam : घर बैठे यूट्यूब वीडियो लाइक-सब्सक्राइब करने पर पैसे पाने का ऑफर अगर आपको भी मिले, तो सतर्क हो जाइए. हो सकता है कि कुछ दिनों तक आपके अकाउंट में कुछ सौ या कुछ हजार रुपये मिलें, फिर अकाउंट में जमा पूरा पैसा ही साफ हो जाए. साइबर वर्ल्ड के शातिर अपराधियों ने आजकल लोगों को ठगने का यही नया तरीका निकाला है.
यूट्यूब लाइक और सब्सक्राइब फ्रॉड से रहें अलर्ट
सरकार ने वीडियो शेयर कर ‘यूट्यूब लाइक और सब्सक्राइब’ धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी है. इसमें व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिये लोगों को यूट्यूब वीडियो लाइक और सब्सक्राइब करने के बदले एक खास धनराशि ऑफर की जाती है. फिर अपनी कमाई का पैसा निकालने के लिए उसे क्रिप्टो की वेबसाइट में निवेश करने के लिए कहा जाता है. इसमें निवेश करने पर कुछ दिनों तक उसे मुनाफा दिखता है. इसी लालच में व्यक्ति और रकम निवेश करता चला जाता है. इस तरह वह लाखों रुपये गंवा देता है.
Also Read: Twitter पर आ रहा YouTube जैसा फीचर, Elon Musk ने किया बड़ा ऐलानYoutube Like & Subscribe Scam Explained!
— Cyber Dost (@Cyberdost) May 27, 2023
यदि आप ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और https://t.co/pVyjABu4od पर रिपोर्ट दर्ज करें। आपकी शिकायत पर संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस कार्रवाई करेगी।#Youtube #ScamAlert #OnlineFraud #Dial1930 pic.twitter.com/MKUIEkGNoq
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










