Honda की पहली इलेक्ट्रिक बाइक हो गई लॉन्च, 600cc का पावर और 130 km की रेंज, जानें खूबियां
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Sep 2025 9:18 PM
होंडा wn7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल यूरोप में लॉन्च
Honda ने यूरोप में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Honda Electric Bike WN7, जो 600cc पेट्रोल बाइक जितनी पावरफुल है. जानिए इसकी कीमत, रेंज और भारत में लॉन्च की संभावनाएं
Honda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक WN7 (Honda Electric Bike WN7) को यूरोपीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में 600cc पेट्रोल बाइक को टक्कर देती है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 130 किलोमीटर तक चलेगी और सिर्फ 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है.

यूरोप में कीमत और भारत में संभावित लॉन्च (Honda Electric Bike WN7 India Expected Launch)
Honda WN7 की यूरोप में कीमत 12,999 यूरो यानी करीब ₹15.56 लाख रखी गई है. भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन खबरों के मुताबिक इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10-12 लाख के बीच हो सकती है.


दमदार मोटर और टॉर्क (Honda Electric Bike WN7 Motor & Torque)
इस इलेक्ट्रिक बाइक को दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है:
- पहला वैरिएंट: 18kW (24.5hp) मोटर
- दूसरा वैरिएंट: 11kW (15hp) मोटर दोनों ही वॉटर-कूल्ड मोटर हैं और 100Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं, जो इसे 1000cc पेट्रोल बाइक के बराबर टॉर्क देने में सक्षम बनाती है.

चार्जिंग टेक्नोलॉजी (Honda Electric Bike WN7 Charging Technology)
Honda WN7 में CCS2 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिथियम-आयन फिक्स्ड बैटरी दी गई है. यह बाइक:
- फास्ट चार्जर से 30 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है
- 6kVA वॉल-बॉक्स होम चार्जर से 3 घंटे से कम समय में फुल चार्ज हो सकती है.
भारत में EV मार्केट को मिलेगा नया बूस्ट? (Honda Electric Bike WN7 Boost Indian EV Market)
अगर Honda WN7 भारत में लॉन्च होती है, तो यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव ला सकती है. इसकी रेंज, पावर और चार्जिंग स्पीड इसे एक आकर्षक विकल्प बनाती है.
Royal Enfield Meteor 350 का नया अवतार लॉन्च, जानिए 2025 मॉडल की 5 बड़ी खासियतें
Ola Electric ने बनाया 10 लाखवां स्कूटर, पेश किया रोडस्टर एक्स प्लस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










