Honda बाइक्स का बड़ा Recall: जानें किस मॉडल में आई दिक्कत

Updated:
विज्ञापन
Honda CB1000 Hornet SP Recalled In India

CB1000 Hornet SP में खामी, Honda ने किया रिकॉल

HMSI ने Honda CB1000 Hornet SP की कुछ यूनिट Recall कीं. Exhaust Heat Issue के कारण पुर्जे जनवरी 2026 से BigWing डीलरशिप पर मुफ्त बदले जाएंगे

विज्ञापन

Honda Motorcycle & Scooter India(HMSI) ने अपनी प्रीमियम CB1000 Hornet SP मोटरसाइकिल की कुछ यूनिट को रिटर्न के लिए चिन्हित किया है (Honda Bike Recall). कंपनी ने इसे एक सेफ्टी प्रीकॉशन बताते हुए कहा कि प्रभावित हिस्सों को बिल्कुल मुफ्त बदल दिया जाएगा.

Exhaust Heat से Seat Surface पिघलने का खतरा

कंपनी के अनुसार, Exhaust System से निकलने वाली ज्यादा गर्मी सीट की पेंटेड लेयर को नरम कर सकती है.

इसके कारण-

  • Gear Shifter Pedal का Bolt ढीला हो सकता है
  • गियर बदलने में दिक्कत आ सकती है
  • लंबी राइडिंग के दौरान सेफ्टी रिस्क बढ़ सकता है

Honda ने साफ किया कि यह समस्या केवल 2025 में बनी चुनी हुई यूनिट में देखी गई है.

Global Action के तहत भारत में भी Recall

HMSI का यह कदम वैश्विक स्तर पर चल रहे Honda Recall Programme के अनुरूप है. हालांकि कंपनी ने प्रभावित यूनिट की सटीक संख्या उजागर नहीं की है.

जनवरी 2026 से शुरू होगी फ्री रिप्लेसमेंट सर्विस

Honda ने कहा कि-

  • रिप्लेसमेंट BigWing Topline Dealerships पर किया जाएगा
  • वाहन की Warranty Status मायने नहीं रखेगी
  • पूरा काम ग्राहकों के लिए मुफ्त होगा
  • प्रभावित मालिकों से कंपनी सीधे संपर्क करेगी.

CB1000 Hornet SP राइडर्स के लिए क्या करें?

  • अपना VIN / Chassis Number Honda की वेबसाइट या डीलरशिप से चेक करवाएं
  • नोटिफिकेशन मिलने पर 2026 में BigWing सेंटर पर जाएं
  • फ्री रिप्लेसमेंट कराएं ताकि बाइक सुरक्षित रहे.

Yamaha XSR 155 vs MT 15: कौन है ज्यादा दमदार? डिजाइन, फीचर्स और कीमत में बड़ा फर्क!

2-Wheeler चोरी क्यों होते हैं? अपनी गाड़ी चोरों से बचाने के 9 जबरदस्त तरीके

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola