Yamaha XSR 155 vs MT 15: कौन है ज्यादा दमदार? डिजाइन, फीचर्स और कीमत में बड़ा फर्क!
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Nov 2025 8:38 AM
Yamaha XSR155 vs MT 15: डिजाइन, फीचर्स और कीमत में कौन सी बाइक बेहतर?
Yamaha XSR 155 vs MT 15: यामाहा XSR155 लॉन्च हुई ₹1.50 लाख में, MT 15 से ₹16,000 सस्ती. जानिए दोनों बाइक्स में डिजाइन, फीचर्स और कीमत का पूरा फर्क
Yamaha XSR 155 vs MT 15: यामाहा ने आखिरकार अपनी Neo-Retro बाइक XSR155 को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह वही 155cc इंजन वाली बाइक है जो MT 15 और R15 में मिलती है, लेकिन इसका लुक और अप्रोच दोनों अलग हैं. आइए जानते हैं क्या फर्क है XSR155 और MT 15 में डिजाइन से लेकर कीमत तक.
डिजाइन और लुक: Classic vs Street Fighter
XSR155 का डिजाइन पुरानी क्लासिक बाइक्स की याद दिलाता है. इसमें गोल LED हेडलाइट, सिंपल राउंड मिरर और टियरर्ड्रॉप फ्यूल टैंक दिया गया है. वहीं MT 15 अपने शार्प और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के लिए जानी जाती है, जिसमें ड्यूल DRL और प्रोजेक्टर हेडलाइट लगायी गई है. XSR का वजन 4 किलो हल्का है और इसमें सिंगल-पीस सीट दी गई है, जबकि MT 15 में स्टेप्डस्प्लिट सीट दी जाती है.
फीचर्स में मामूली अंतर
दोनों बाइक्स में Dual Channel ABS और Traction Control जैसे फीचर्स मौजूद हैं. फर्क बस इतना है कि MT 15 का टॉप मॉडल अब TFT डिजिटल डैश के साथ आता है, जबकि XSR155 में Round Negative LCD Meter दिया गया है जो App-based कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है.
इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों बाइक्स में एक जैसा 155cc Liquid-Cooled Engine है जो दमदार परफॉर्मेंस देता है. कंपनी ने XSR155 को शहर और हाईवे दोनों के लिए बैलेंस्ड राइडिंग फील देने के लिए डिजाइन किया है, वहीं MT 15 को ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव यूजर्स के लिए ट्यून किया गया है.
कीमत और वेरिएंट
XSR155 सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च हुई है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.50 लाख रखी गई है. यह MT 15 के बेस मॉडल से ₹5,000 सस्ती है और टॉप वेरिएंट से ₹16,000 कम कीमत पर आती है. चार रंग विकल्पों के साथ, यह फिलहाल सबसे सस्ती Liquid-Cooled 155cc Yamaha बाइक है.
Yamaha XSR155 vs MT 15: किसे खरीदें?
अगर आप Retro Look और Comfort पसंद करते हैं तो XSR155 एक परफेक्ट चॉइस है. लेकिन अगर आप Aggressive Riding और Digital Tech चाहते हैं, तो MT 15 आपके लिए सही बाइक है.
Yamaha XSR155: Classic Look के साथ Modern Power, ₹1.50 Lakh में लॉन्च हुई ये Retro Bike
1 लाख रुपये से कम में मिलेंगी ये 5 दमदार 125cc बाइक्स, पावर और स्टाइल दोनों में हैं लाजवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










