Honda ने रोका Activa e और QC1 का प्रोडक्शन, बिक्री में बड़ी गिरावट का असर?

Honda ने रोकी Activa e और QC1 की मैन्युफैक्चरिंग
Honda Activa Electric Scooter: Honda ने Activa e: और QC1 e-scooter का उत्पादन अगस्त 2025 से बंद किया. बिक्री कम, स्टॉक बढ़ा. जानें क्यों पिछड़ गई Honda की EV रणनीति
Honda Activa Electric Scooter: होंडा ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज Activa e: और QC1 का उत्पादन अगस्त 2025 से अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. ICE मॉडल की तरह जोरदार सफलता ई-स्कूटर में नहीं दिखी, जिस कारण कंपनी ने यह बड़ा कदम उठाया है.
बिक्री सुस्त, शो-रूम में खड़े रह गए स्कूटर
फरवरी से जुलाई 2025 के बीच होंडा ने 11,168 यूनिट्स बनाई थीं. इनमें से केवल 5,201 यूनिट्स ही डीलर तक पहुंच पाईं. बाकी यूनिट्स बिक्री का इंतजार करते-करते स्टॉक में अटकी हैं.
QC1 से उम्मीद, Activa e: ने किया निराश
बेची गई यूनिट्स: 5,201
- QC1: 4,461
- Activa e: सिर्फ 740
उच्च मूल्य और Portable Charger न मिलने जैसी कमियों से Activa e: को ग्राहक मिल नहीं पाए.
बैटरी और प्रदर्शन में बड़ा फर्क
| मॉडल | बैटरी | मोटर आउटपुट | टॉर्क | बैटरी प्रकार | रेंज |
|---|---|---|---|---|---|
| Activa e: | 1.5 kWh × 2 | 6 kW | 22 Nm | Removable | 102 km |
| QC1 | 1.5 kWh | 1.8 kW | 77 Nm | Fixed | – |
Activa e: में Removable Battery का विकल्प है, वहीं QC1 में Fixed Battery के साथ In-wheel motor दी गई है.
आगे क्या होगा?
होंडा ने उत्पादन रोक दिया है, पर बिक्री पूरी तरह बंद नहीं. कंपनी अपडेटेड मॉडल या मूल्य सुधार कर सकती है. EV बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह कदम रणनीतिक तैयारी माना जा रहा है.
1.5 लाख के बजट में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स रहेंगे बेस्ट, चेक करें लिस्ट
Ola Electric ने बनाया 10 लाखवां स्कूटर, पेश किया रोडस्टर एक्स प्लस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










