Ambassador SUV: पुरानी शान का नया अंदाज, AI ने किया इमैजिन

Updated:
विज्ञापन

हिंदुस्तान मोटर्स की आइकॉनिक एम्बेसडर कार को SUV के रूप में इमैजिन किया गया है. देखें क्लासिक बॉक्सी लुक और मॉडर्न एसयूवी स्टाइल का शानदार मेल

विज्ञापन

Ambassador SUV: भारतीय सड़कों पर दशकों तक अपने पावरफुल और लीजेंडरी इमेज से राज करने वाली हिंदुस्तान एम्बेसडर को अब एक अनोखे SUV कॉन्सेप्ट में इमैजिन किया गया है. यह डिजाइन केवल यादों में बसी पुरानी कार का नया अवतार नहीं, बल्कि एक नये जमाने की SUV के रूप में उसकी विरासत को आधुनिक रूप से फिर से जिंदा करने की कोशिश है. इस AI-जेनरेटेड इमेज कॉन्सेप्ट में क्लासिक एम्बेसडर का बॉक्सी, सीधा-सादा बॉडीलाइन आधुनिक SUV प्रोपोर्शन के साथ मिलाया गया है, जिससे यह पुराने और नये का बेहतरीन कॉम्बो नजर आता है.

एम्बेसडर की शान, SUV का दम

हिंदुस्तान मोटर्स की एम्बेसडर कार 5 दशकों से ज्यादा समय तक भारत की सड़कों की पहचान रही है. अब इसे SUV रूप में इमैजिन किया गया है. वही बॉक्सी बॉडी, लेकिन ऊंची स्टांस और मॉडर्न फीचर्स. सामने गोल LED लाइट्स, सिंपल ग्रिल और रूफरेल. नीचे काले क्लैडिंग से SUV वाला लुक और भी मजबूत लगता है.

हिंदुस्तान एम्बेसडर का SUV अवतार एआई ने किया इमैजिन.
हिंदुस्तान एम्बेसडर का suv अवतार एआई ने किया इमैजिन.

पुरानी सादगी और नई स्टाइल

एम्बेसडर की सबसे बड़ी खूबी थी उसकी सादगी. बड़ी खिड़कियां, सीधी छत और आरामदायक सीटें. SUV कॉन्सेप्ट में ये सब रखा गया है, लेकिन साथ ही मॉडर्न टच दिया गया है. अब ये कार सिर्फ यादों की चीज नहीं, बल्कि आज के ट्रेंड में फिट होती दिखती है.

हर एंगल से SUV वाली ताकत

  • फ्रंट: गोल LED हेडलाइट्स और स्लैटेड ग्रिल
  • साइड: बड़े टायर, सीधी छत और दमदार प्रोफाइल
  • रियर: साधारण लेकिन असरदार टेललाइट्स

हर तरफ से SUV का मजबूत अंदाज और एम्बेसडर की पुरानी पहचान साफ दिखती है.

लोगों के दिलों में सवाल

अभी ये सिर्फ डिजाइन कॉन्सेप्ट है, जिसे चैटजीपीटी एआई ने इमैजिन किया गया है. असली SUV मॉडल लॉन्च नहीं हुआ. लेकिन भारत में SUV की बढ़ती डिमांड देखकर लगता है कि लोग इसे सड़कों पर देखना जरूर चाहेंगे. सवाल यही है- क्या एम्बेसडर SUV कभी हकीकत बनेगी?

यह भी पढ़ें: गाड़ी में फ्यूल भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola