गाड़ी में फ्यूल भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

कार में फ्यूल भरता एक शख्स (Photo: Freepik)

Petrol Pump Safety Rules: पेट्रोल पंप पर सेफ्टी के कई इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन कई बार लोगों की छोटी-छोटी गलतियां बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती हैं. अगर कस्टमर कुछ आसान और जरूरी सावधानियां अपना लें, तो पेट्रोल पंप पर आग लगने जैसे खतरनाक हादसों को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

Petrol Pump Safety Rules: पेट्रोल पंप पर कई सारे सेफ्टी सिस्टम लगे होते हैं. लेकिन कभी-कभी हमारे छोटे-मोटे चूक भी बड़े खतरे खड़े कर सकते हैं. पेट्रोल और डीजल तो बहुत जल्दी आग पकड़ लेते हैं, बस थोड़ी सी चिंगारी या लीक भी आग लगा सकती है. इसलिए तेल कंपनियां और सेफ्टी एक्सपर्ट हमेशा कुछ रूल्स और टिप्स देते रहते हैं. तो आइए, अब आपको बताते हैं वो 5 ऐसे नॉर्मल गलतियां जो लोगों को पेट्रोल पंप पर कभी नहीं करनी चाहिए, ताकि कोई हादसा या खतरा ना हो.

इंजन को चालू न रखें

पेट्रोल और डीजल भरवाते समय गाड़ी का इंजन याद से बंद रखें. इंजन चलते रहेंगे तो गर्मी और कभी-कभी चिंगारियां भी निकल सकती हैं. अगर गाड़ी पुराना हो या खराब वायरिंग हो, तो चांस और बढ़ जाते हैं. पेट्रोल की भाप बहुत जल्दी जल सकती है. इसलिए इंजन ऑन रहते ही आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

धूम्रपान न करें

पेट्रोल पंप पर धूम्रपान करना बिल्कुल मना है. सिगरेट, लाइटर या माचिस भी यहां खतरनाक हो सकते हैं. पेट्रोल की भाप इतनी जल्दी आग पकड़ सकती है कि एक छोटा सा चिंगारी भी बड़ा हादसा कर सकती है.

फ्यूल टैंक को ओवरफिल न करें

पेट्रोल या डीजल डलवाते समय ध्यान रखें कि टैंक को ओवरफिल न करवाएं. ज्यादा भरने से फ्यूल नीचे गिर सकता है, जो ना सिर्फ आग लगने का खतरा बढ़ाता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है. साथ ही आपकी गाड़ी का इमिशन कंट्रोल सिस्टम भी खराब हो सकता है. इसलिए जैसे ही नोजल खुद बंद हो जाए, फिल करना बंद कर दें.

फ्यूल भरते समय गाड़ी में चढ़ने या उतरने से बचें

जब पेट्रोल भरवा रहे हों, तो गाड़ी में बार-बार बैठना और उतरना बिल्कुल भी सही नहीं है. खासकर सूखी मौसम में ऐसा करने से स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी बन सकती है. इसलिए सेफ्टी के लिए पेट्रोल भरवाते समय बाहर ही रहें और फालतू मूवमेंट न करें.

मोबाइल यूज न करें 

पेट्रोल पंप पर मोबाइल यूज करना थोड़ा रिस्की हो सकता है और अक्सर मना भी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि मोबाइल थोड़ी बहुत गर्मी या स्टैटिक बिजली पैदा कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो पेट्रोल की गैस से आग लगा सकता है. वैसे ये बहुत कम होता है, लेकिन तेल कंपनियां कहती हैं कि पेट्रोल भरते फोन फोन ऑफ कर देना ही सेफ है.

यह भी पढ़ें: गाड़ी का इंश्योरेंस खरीद रहे हैं? जान लें 5 ऐसे टर्म्स जो हर ड्राइवर को पता होने चाहिए

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola