EV Charging Mistakes: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करते समय ये गलतियां पड़ जाएंगी भारी, जान लें सही तरीका

Updated:
विज्ञापन
EV Charging Mistakes

EV Charging Mistakes

EV Charging Mistakes: EV गाड़ियां धीरे-धीरे अब लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं. चाहे आप पहली बार EV चला रहे हों या काफी समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल का यूज कर रहे हों, इसे सही तरीके से चार्ज करना बेहद जरूरी है. चार्जिंग के दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियां भी आपकी EV की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ पर बुरा असर डाल सकती हैं.

विज्ञापन

EV Charging Mistakes: आजकल EV गाड़ियों का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है. लोग अब पेट्रोल-डीजल की बजाय इलेक्ट्रिक कारें और स्कूटर खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. चाहे आप पहली बार EV चला रहे हों या काफी समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल का यूज कर रहे हों, इसे सही तरीके से चार्ज करना बेहद जरूरी है. चार्जिंग के दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियां भी आपकी EV की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ पर बुरा असर डाल सकती हैं. इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी अहम बातें बताने वाले हैं, जिन्हें चार्जिंग करते समय जरूर ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं.

राइड के तुरंत बाद चार्ज न करें

राइड करते समय आपकी बैटरी गर्म हो जाती है. अगर आप तुरंत चार्ज पर लगा देते हैं, तो ये गर्मी बनी रहती है और बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है. इसलिए बेहतर है कि चार्ज करने से पहले अपने EV को 10-15 मिनट ठंडा होने दें.

चार्जिंग की दिक्कत होने पर प्रोफेशनल चेकअप करवाएं

अगर चार्जर जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, चार्जिंग धीमी हो गई है या बैटरी जल्दी खत्म होने लगी है, तो खुद से ठीक करने की कोशिश न करें. ऐसे में अपनी ईवी को किसी सर्विस सेंटर पर दिखाना ही बेहतर है.

सॉफ्टवेयर अपडेट इग्नोर न करें

सॉफ्टवेयर अपडेट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर आपकी EV ऐप या कार का सिस्टम आपको चार्जिंग से जुड़ा कोई अपडेट बताता है, तो उसे स्किप न करें. स्मार्ट चार्जिंग एल्गोरिदम समय-समय पर बेहतर होते रहते हैं और ये अपडेट आपकी बैटरी की परफॉर्मेंस को भी सुधार सकते हैं.

बारिश या गीली जगह में बिना शेल्टर के चार्ज न करें

बारिश या गीले मौसम में बिना किसी शेड के चार्ज करना सही नहीं होता. चाहे आपका चार्जर वॉटर-रेसिस्टेंट ही क्यों न हो, खुली बारिश में चार्जिंग से नमी पोर्ट्स के अंदर जा सकती है, जिससे करप्शन की समस्या या इलेक्ट्रिक खतरा हो सकता है.

चार्जिंग पोर्ट में धूल या गंदगी जमा न होने दें 

अगर पोर्ट में धूल भर जाए तो पावर कनेक्शन खराब हो सकता है. इसलिए अपने EV के चार्जिंग सॉकेट को समय-समय पर किसी नरम और सूखे कपड़े से साफ करते रहें. ध्यान रखें कि पानी या किसी स्प्रे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: ठंड बढ़ते ही डीजल कार को क्यों चाहिए Extra Care? गाड़ी को फिट रखने के लिए इन 5 बातों को बिल्कुल न भूलें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola