Coronavirus Update: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट सहित ये बड़ी कंपनियां घर से काम करने के लिए बांट रहीं मुफ्त सॉफ्टवेयर
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, ट्विटर, सिस्को सहित कई टेक्नोलॉजी कंपनियों ने इस घातक वायरस के संक्रमण से अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए उन्हें घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है.
CoronaVirus Outbreak Tech Companies encourage Work from Home: कोरोनावायरस धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में खतरनाक तरीके से पैर पसारता जा रहा है. अभी तक इस वायरस से प्रभावित होने के दुनिया भर से 90,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और वैश्विक स्तर पर इससे होनेवाली मौत का आंकड़ा 3,200 को पार कर चुका है. ऐसे में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, ट्विटर, सिस्को सहित कई टेक्नोलॉजी कंपनियों ने इस घातक वायरस के संक्रमण से अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए उन्हें घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है. कंपनी का मानना है कि घर में रहने से लोग इस संक्रमण से बच सकते हैं.
ट्विटर (Twitter) ने दुनियाभर में अपने 5000 कर्मियों को घर से काम करने के लिए कहा है. कंपनी ने हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया में अपने कर्मियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म अपने कर्मियों पर गैर-जरूरी यात्रा करने पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है. प्लेटफॉर्म ने कहा कि अमेरिका में कंपनी के कार्यालय ऐसे कर्मियों के लिए खुले रहेंगे, जिन्हें कार्यालय जाना जरूरी लग रहा है.
बताते चलें कि कोरोनावायरस (COVID-19) नामक यह बीमारी चीन में वुहान से शुरू हुई थी और अब तक यह संक्रमण अमेरिका, यूरोप, भारत, दक्षिण कोरिया और कई अन्य देशों के विभिन्न भागों तक पहुंच चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें, तो यह संक्रमण फ्लू की तरह फैलता है, ऐसे में कंपनियां कोशिश कर रही हैं कि उनके कर्मचारी फिजिकल मीटिंग्स से बचें और इसके लिए गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और सिस्को अपने कर्मचारियों को संचार उपकरण मुफ्त में दे रही हैं.
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) ने इस बात की घोषणा की है कि कंपनी दुनिया भर के सभी G Suite ग्राहकों के लिए Hangouts Meet वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग क्षमताओं का मुफ्त एक्सेस देगी. यह मुफ्त एक्सेस इस हफ्ते से शुरू हो जाएगा और 1 जुलाई तक बिना किसी शुल्क के उपलब्ध होगा. गूगल हैंगआउट मीट के जरिये कर्मचारी घर बैठे मीटिंग में भाग ले सकेंगे. इसमें प्रति कॉल 250 कर्मचारी एक साथ भाग ले सकेंगे. इसके अलावा, इसमें एक डोमेन के अंदर 1,00,000 व्यूअर्स के लिए लाइव स्ट्रीमिंग हो सकेगी. यहां तक की मीटिंग को रिकॉर्ड किया जा सकेगा और गूगल ड्राइव पर सेव भी किया जा सकेगा.
गूगल (Google) की तरह ही माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भी अपने Teams प्लेटफॉर्म का एक्सेस सभी को छह महीनों के लिए मुफ्त देने की घोषणा की है. इससे यूजर्स इंटरनेट के जरिये अपनी कंपनियों, स्कूलों और कॉलेजों से घर बैठे जुड़ सकते हैं.
सिस्को (Cicco) ने भी इसी तरह का कदम उठाया है और अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल Webex के फ्री एक्सेस की घोषणा की है. यह मुफ्त सुविधा उन सभी देशों के लिए की है, जहां यह उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










