लेदरेट सीट्स, JBL साउंड और डैशकैम… Citroen Aircross का नया Comfort Edition हुआ लॉन्च

Updated:
विज्ञापन

Citroen Aircross Comfort Edition (Photo: Citroen India)

Citroen ने Aircross SUV को अधिक कम्फर्टेबल और प्रीमियम बनाने के लिए नया Comfort Edition पेश किया है. इसमें बेहतर सीटिंग, एडवांस्ड केबिन फिनिश और अलग-अलग एक्सेसरी ऑप्शन दिए गए हैं.

विज्ञापन

Citroen India ने Aircross SUV का नया Comfort Edition लॉन्च किया है. कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को खास तौर पर केबिन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए पेश है. इसमें कई इंटीरियर-फोकस्ड अपग्रेड्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 9.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह एडिशन एंट्री-लेवल You वेरिएंट पर बेस्ड है और इसके लिए करीब 20,000 रुपये एक्स्ट्रा चुकाने होंगे. अच्छी बात यह है कि Plus वेरिएंट में यह Comfort Edition बिना किसी एक्स्ट्रा प्राइस के उपलब्ध है. वहीं, इसके टर्बो-पेट्रोल मॉडल की कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

विज्ञापन

Citroen Aircross Comfort Edition के फीचर्स

Citroen Aircross Comfort Edition की सबसे खास बात है कि अब इसमें सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है. आमतौर पर इस तरह की प्रीमियम फीचर केवल टॉप वेरिएंट्स में देखने को मिलती है. लेकिन Citroen ने इसे हर कस्टमर्स के लिए उपलब्ध कराया है. अब इसमें हाइट-एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट्स दिए गए हैं, जिससे लॉन्ग ड्राइव के दौरान बेहतर सपोर्ट और कम्फर्ट मिलता है. इसके अलावा, केबिन में यूज किए गए सॉफ्ट टच मैटेरियल्स इंटीरियर को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: नई Citroen eC3X खरीदने का प्लान है? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें

Citroen ने पेश किए एक्सेसरी पैकेज

Comfort Edition के साथ Citroen ने कस्टमर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन एक्सेसरी पैकेज भी पेश किए हैं. इनमें ‘You Pack’ उन लोगों के लिए खास है जो अपनी कार में ज्यादा टेक्नोलॉजी और स्टाइल चाहते हैं. इस पैक के साथ 10-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है. इसके अलावा रिवर्स पार्किंग कैमरा, फ्रंट फॉग लैंप्स और कुछ शानदार एक्सटीरियर एलीमेंट्स भी दिए गए हैं.

‘Plus Pack’ में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड जैसी काम की फीचर मिलती है. वहीं, जो लोग बेहतर इन-केबिन एंटरटेनमेंट और एक्स्ट्रा सेफ्टी को प्रायोरिटी देते हैं, उनके लिए ‘Max Pack’ ज्यादा बढ़िया ऑप्शन है. इस पैक में JBL का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है. साथ ही, इंटीग्रेटेड ड्राइवर असिस्टेंस अलर्ट्स के साथ 3-चैनल डैशकैम भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq RS की पहली खेप सिर्फ 6 मिनट के भीतर हुई Sold Out, जानें इसकी खासियत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola