Cheapest TVS iQube: टीवीएस मोटर ने उतारा सबसे सस्ता आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर, कूट-कूटकर भरी हैं खूबियां

2024 TVS iQube Variants
Cheapest TVS iQube: टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के नये वेरिएंट्स आ गए हैं. कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्कूटर के नये बेस वेरिएंट के साथ नया टॉप वेरिएंट भी जोड़ा है.
Cheapest TVS iQube New Variants 2024: टीवीएस मोटर ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब (TVS iQube) के नये वेरिएंट्स लॉन्च किये हैं. कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्कूटर का नया बेस वेरिएंट के साथ नया टॉप वेरिएंट भी जोड़ा है.
iQube, iQube S और iQube ST वेरिएंट जोड़े
आईक्यूब लाइनअप का सबसे सस्ता वेरिएंट 2.2kWh बैटरी पैक वाला है. वहीं, टॉप वेरिएंट में 5.1kWh बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी ने इसमें iQube, iQube S और iQube ST वेरिएंट जोड़े हैं. अब आईक्यूब की नयी कीमत 94,999 रुपये हो गई है. नये वेरिएंट पर ग्राहकों को सब्सिडी भी मिलेगी.

TVS iQube के वेरिएंट्स और कीमत
| वेरिएंट्स | बैटरी पैक | एक्स-शोरूम कीमत |
| Standard | 2.2 kWh | 94,999 रुपये |
| Standard | 3.4 kWh | 1.47 लाख रुपये |
| iQube S | 3.4 kWh | 1.57 लाख रुपये |
| iQube ST | 3.4 kWh | 1.55 लाख रुपये |
| iQube ST | 5.1 kWh | 1.85 लाख रुपये |
टीवीएस आईक्यूब की एक नयी श्रृंखला
दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर ���े अपने उत्पाद खंड का विस्तार करते हुए अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब की एक नयी श्रृंखला पेश की है. कंपनी के अनुसार, नयी श्रृंखला पेश होने के साथ ही टीवीएस आईक्यूब खंड में उत्पाद अब 94,999 रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) की शुरुआती कीमत पर मौजूद हैं. कंपनी ग्राहकों को टीवीएस आईक्यूब एसटी उपलब्ध कराने के लिए तैयार है.
अब तीन बैटरी विकल्पों में उपलब्ध
टीवीएस आईक्यूब अब तीन बैटरी विकल्पों 2.2 किलोवॉट, 3.4 किलोवॉट और 5.1 किलोवॉट में उपलब्ध है. कंपनी के ईवी व्यवसाय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनु सक्सेना ने कहा, कंपनी उद्योग में नवाचार तथा स्थिरता लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. (भाषा इनपुट के साथ)
VIRAL: जिसने दिलायी कार, उसका इस शख्स ने ऐसे जताया आभार, देखकर आप भी कहेंगे- वाह!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










