ePaper

बड़े परिवार संग सफर का परफेक्ट साथी, 17 लोग एक साथ कर सकेंगे सफर, कीमत बस इतनी…

Updated at : 19 Aug 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
Force Traveller 3700

Force Traveller 3700

अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए एक परफेक्ट गाड़ी खोज रहे हैं, तो फिर Force Traveller 3700 आपके लिए परफेक्ट है. इसमें 17 आरामदायक सीट होते हैं, जिससे आप अपने परिवार के साथ एक साथ सफर कर सकेंगे. जानिए इस गाड़ी के फीचर्स

विज्ञापन

क्या हर बार आपको अपनी फैमिली पिकनिक कैंसल करनी पड़ती है? क्योंकि आपका परिवार में 15 से 16 लोग है और आपके पास उतनी सीटर कार नहीं है. अगर हां, तो हम आपके लिए लाएं हैं एक बढ़िया ऑप्शन. जिससे पूरा परिवार एक साथ ट्रैवल कर सकता है बिना प्लान कैंसल किए. हम बात कर रहे हैं Force Traveller 3700 की. क्योंकि, बड़े फैमिली के लिए Force Traveller 3700 एकदम परफेक्ट है. इसमें 17 सीट होते हैं, जिससे आप अपने फैमिली मेंबर्स के साथ आराम से ट्रैवल कर सकते हैं. बड़ी फैमिली के लिए ये गाड़ी काफी पॉपुलर है. तो चलिए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में .

Force Traveller 3700 फीचर्स

Force Traveller 3700 एक 17 सीटर मिनी बस है, जो 2×1 सीटिंग लेआउट के साथ आती है. इसमें 115 हॉर्स पावर का शक्तिशाली इंजन और 350 एनएम का टॉर्क है. इस गाड़ी का माइलेज 17 किमी प्रति लीटर है. इसमें 70 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है. 17 सीटर वाले Force Traveller 3700 में मोनोकॉक कंस्ट्रक्शन बॉडी का इस्तेमाल किया गया है. इस गाड़ी में अच्छी खासी स्पेस वाली एक आरामदायक केबिन है. इसमें एक रियर पार्किंग कैमरा, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं भी हैं.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Force Traveller 3700 की कीमत

Force Traveller की कीमत इसके वेरिएंट पर डिपेंड करती है. इस गाड़ी की कीमत 17.16 लाख-21.79 लाख के आसपास है.

Force Traveller 3700 के कुछ प्रमुख लाभ:

  • आरामदायक केबिन
  • कुशल इंजन
  • लंबी ड्राइविंग रेंज

Force Traveller 3700 17 सीटर बड़ी फैमिली के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. यह गाड़ी आरामदायक, कुशल और लंबी दूरी की सफर के लिए परफेक्ट है.

Parivahan पोर्टल पर गाड़ी की डीटेल अपडेट करना क्यों है जरूरी? जानिए आसान तरीका और फायदे

Ola S1 Pro Sport: 2 सेकंड में 40kmph, ADAS फीचर्स के साथ दमदार एंट्री

FASTag रिचार्ज करें चुटकियों में, Paytm, Google Pay और PhonePe पर आसान है प्रॉसेस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola