Ather Rizta ने रचा इतिहास, एक साल में बिके 1 लाख स्कूटर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Aug 2025 2:06 PM

विज्ञापन

एथर एनर्जी ने एथर रिज्टा की 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का कीर्तिमान स्थापित किया है.

Ather Energy ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. कंपनी के फैमिली-फोकस्ड स्कूटर Ather Rizta ने लॉन्च के एक साल के भीतर ही 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. यह उपलब्धि न केवल Ather के लिए एक बड़ी सफलता है, बल्कि यह दर्शाती है कि […]

विज्ञापन

Ather Energy ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. कंपनी के फैमिली-फोकस्ड स्कूटर Ather Rizta ने लॉन्च के एक साल के भीतर ही 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. यह उपलब्धि न केवल Ather के लिए एक बड़ी सफलता है, बल्कि यह दर्शाती है कि भारतीय ग्राहक अब स्मार्ट, सुरक्षित और आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं.

कब हुआ था लॉन्च?

Ather Rizta को अप्रैल 2024 में पहली बार पेश किया गया था, और इसकी बिक्री जून 2024 से शुरू हुई थी. लॉन्च के कुछ ही महीनों में यह स्कूटर भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो गया, खासकर उन ग्राहकों के बीच जो फैमिली-फ्रेंडली और टेक-स्मार्ट विकल्प की तलाश में थे.

क्या है Ather Rizta की खासियत?

Ather Rizta को खासतौर पर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसके प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं:

आरामदायक चौड़ी सीट – लंबी दूरी के सफर में भी बेहतरीन आराम

56 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज – सामान रखने के लिए भरपूर जगह

स्पेसियस फ्लोरबोर्ड – बैठने और पैर रखने में सुविधा

स्किड कंट्रोल सिस्टम – बेहतर ट्रैक्शन और सुरक्षित ड्राइविंग

टो और थीफ अलर्ट – स्मार्ट सुरक्षा फीचर्स

ESS (Emergency Safety System) – इमरजेंसी ब्रेकिंग में मददगार

गूगल मैप्स और लाइव लोकेशन शेयरिंग – रियल-टाइम नेविगेशन.

किन राज्यों में सबसे ज्यादा बिक्री?

Ather Rizta की सबसे ज्यादा बिक्री गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में देखने को मिली है. इन क्षेत्रों में स्कूटर की लोकप्रियता ने Ather की बाजार हिस्सेदारी को मजबूत किया है.

कंपनी का बयान

Ather Energy के को-फाउंडर और CEO तरुण मेहता ने कहा:

“हमने पिछले साल Community Day पर Rizta लॉन्च किया था, एक ऐसा स्कूटर जो सच में भारतीय परिवारों के काम आए. बड़ी सीट, बड़ा बूट स्पेस और आरामदायक राइड के साथ जरूरी टेक्नोलॉजी – कोई दिखावा नहीं. अब एक साल भी नहीं हुआ और Rizta की 1 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं. यह हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में से एक बन गया है.”

Ather Energy ने लॉन्च किया नया EL Scooter Platform, जानिए इसके Smart Features

2025 की स्कूटर रेस: Activa टॉप पर, Destini ने किया धमाका, Ola S1 आउट ऑफ फॉर्म

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola