आनंद महिंद्रा को किस रंग की चाहिए Mahindra XEV 9S? X पर मजेदार पोस्ट कर बताई अपनी पसंद

Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Dec 2025 4:42 PM

विज्ञापन

Anand Mahindra And Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S कुछ दिनों पहली ही लॉन्च हुई है. महिंद्रा के नए इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग 14 जनवरी से शुरू होने वाली है. बुकिंग डेट से पहले, अनंद महिंद्रा ने XEV 9S की दो उपलब्ध रंग वेरिएंट्स Stealth Black और Nebula Blue के बारे में एक पोस्ट शेयर की और बतया उन्हें कौन सी चाहिए.

विज्ञापन

Mahindra XEV 9S: आनंद महिंद्रा हमेशा किसी भी मौके पर मजाकिया और चतुर टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं. उनका X (पहले Twitter) अकाउंट उनकी विट्टीनेस का जीता-जागता सबूत है. अब, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने नए XEV 9S को प्रमोट करते हुए एक ट्वीट किया जिसे देख लोगों ने उनकी पसंद को सराहा है. उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और CEO (ऑटो और फार्म सेक्टर) राजेश जेझुरीकर को XEV 9S के रंगों के बारे में पोस्ट में टैग किया, जिसने तुरंत ही सभी का ध्यान खींच लिया. आइए आपको भी दिखते हैं उन्होनें क्या पोस्ट किया है.

अनंद महिंद्रा का XEV 9S पर पोस्ट

महिंद्रा के नए इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग 14 जनवरी से शुरू होने वाली है. बुकिंग डेट से पहले, अनंद महिंद्रा ने XEV 9S की दो उपलब्ध रंग वेरिएंट्स Stealth Black और Nebula Blue के बारे में एक पोस्ट शेयर की. दोनों रंगों की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि वे Stealth Black ऑर्डर करना पसंद करेंगे. क्योंकि कुछ गाड़ियां सिर्फ रंग पहनते हैं, लेकिन लिमोजिनें काला पहनती हैं.

Mahindra XEV 9S फीचर्स

यह गाड़ी भारत की पहली इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV के रूप में मार्केट की जा रही है. कार को INGLO यानी इंडियन ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. टॉप गियर के अनुसार, INGLO एक स्पेशल EV-only प्लेटफॉर्म है, जो डिजाइन और निर्माण के मामले में ज्यादा लचीलापन और मॉड्यूलेशन देता है. इस SUV को Mahindra Artificial Intelligence Architecture (MAIA) से पावर मिलेगा.

Mahindra XEV 9S में Smart Climate Control, AutoPark Assist, 5G Connectivity, Captouch Steering Switches, Eyedentity- Driver & Occupant Monitoring System और High Power Steering with VGR जैसे फीचर्स हैं. यह EV 0-100 km/h की स्पीड सिर्फ 7 सेकंड में पकड़ सकती है. इसी वजह से यह अपने सेगमेंट की सबसे तेज 7-सीटर SUV बन जाती है.

इसकी टॉप स्पीड 202 km/h है और मैक्सिमम टॉर्क 380 Nm है. बुकिंग 14 जनवरी से शुरू होगी और डिलीवरी 23 जनवरी से शुरू होगी. इसकी बेस मॉडल की कीमत ₹19.95 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप मॉडल ₹29.45 लाख तक जाती है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: 2026 की शुरुआत के साथ बढ़ेंगे कारों के दाम? महिंद्रा के फैसले से ग्राहकों को राहत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola