ePaper

Amazon पर मिल रहा iPhone 13 से लेकर Samsung Galaxy S20 FE पर 51 प्रतिशत तक की छूट, यहां देखें ऑफर्स

Updated at : 28 May 2022 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Amazon पर मिल रहा iPhone 13 से लेकर Samsung Galaxy S20 FE पर 51 प्रतिशत तक की छूट, यहां देखें ऑफर्स

Amazon के इस सेल के दौरान आप iPhone 13, Samsung Galaxy S20 FE 5G, Oppo F21 Pro और Oppo A54 की शॉपिंग पर अपने ढेर सारे पैसे बचा सकेंगे. डील्स और ऑफर्स की जानकारी के लिए खबर को पूरा पढ़ें-

विज्ञापन

Samsung Galaxy S20 FE Offer Price: अगर आप एक प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको Amazon पर मिल रहे ऐसे डील्स के बारे में बताएंगे जिनका फायदा उठाकर आप अपने नये स्मार्टफोन्स पर ढेर सारे पैसे बचा सकेंगे. E-Commerce साइट्स पर आपको कई बार ऐसे ऑफर्स देखने को मिल जाते हैं जो आपके फोन बाइंग एक्सपीरियंस को बहुत अच्छा बना देते हैं. जो स्मार्टफोन्स आपके बजट के बाहर होते हैं इन सेल के दौरान आप आसानी से खरीद सकते हैं. अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलकर अपने लिए एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो Amazon पर आज आपको iPhone 13, Samsung Galaxy S20 FE 5G, Oppo F21 Pro और Oppo A54 पर जबरदस्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं. आपको ध्यान देना होगा कि इन सभी स्मार्टफोन्स पर आपको केवल आज ही के दिन ऑफर्स दिय जाएंगे और आपको समय रहते ही इन डील्स को ग्रैब करना होगा.

इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा ऑफर

iPhone 13: Amazon पर चल रहे डील्स ऑफ दी डे के तहत आप iPhone 13 के 128GB वेरिएंट को 6 प्रतिशत के डिस्काउंट के बाद 74,900 रुपये में खरीद सकेंगे. इस स्मार्टफोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर आप इस फोन पर एडिशनल 11,450 रुपये बचा सकेंगे. 5000 के खरीद पर Kotak बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी.

Also Read: Flipkart Electronics Day Sale: Redmi के स्मार्टफोन्स पर मिल रहे जबरदस्त डील्स

Oppo F21 Pro: इस सेल के दौरान Oppo F21 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आपको 18 प्रतिशत तक का डीकॉउन्ट दिया जा रहा है. डिस्काउंट के बाद आप इस स्मार्टफोन को महज 22,999 में खरीद सकेंगे। इस स्मार्टफोन्स पर भी एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं. आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 10,450 रुपये तक बचा सकते हैं. आपको एक्सचेंज में कितना ऑफ मिलेगा इस बात का फैसला आप कौन सा स्मार्टफोन एक्सचेंज कर रहे हैं उस बात से किया जाएगा.

Samsung Galaxy S20 FE 5G: Amazon पर इस स्मार्टफोन में आपको 51 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है. आज आप Samsung Galaxy S20 FE 5G को 36,990 रुपये में खरीद सकेंगे. इस स्मार्टफोन पर भी एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं. किसी भी पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर आप एडिशनल 10,450 रुपये बचा सकेंगे. iPhone 13 की ही तरह आपको इस स्मार्टफोन में भी बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

Oppo A54: इस स्मार्टफोन पर आपको 28 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है. आप इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये में खरीद सकेंगे. इस स्मार्टफोन में भी बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं. आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर 10,450 रुपये तक बचा सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola