ePaper

199 रुपये में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और 3GB डेटा जैसे बेनिफिट्स, वैलिडिटी भी पूरे 30 दिनों की

Updated at : 12 Nov 2022 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
199 रुपये में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और 3GB डेटा जैसे बेनिफिट्स, वैलिडिटी भी पूरे 30 दिनों की

Airtel ने अपने पोर्टफोलियो में एक नये रिचार्ज प्लान को जोड़ा है. इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. अगर आप अपने लिए Airtel का लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

विज्ञापन

Airtel 199 Prepaid Recharge Plan: एयरटेल के पास अपने ग्राहकों के लिए हर तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. चाहे बात शार्ट टर्म रिचार्ज प्लान्स की हो या दिर लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान्स की. ग्राहक अपने जरुरत के हिसाब से कोई सा भी प्लान चुन सकते हैं. हाल ही में Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए 199 रुपये के रिचार्ज प्लान को लॉन्च किया है. इस प्लान की खासियत इसका लॉन्ग टर्म वैलिडिटी है. बता दें इस प्लान में आपको 28 दिनों की नहीं बल्कि, पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. तो ऐसे में अगर आप अपने लिए एक संपूर्ण रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो यह प्लान आपके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है.

Airtel के पास यह प्लान पहले भी था मौजूद

बता दें Airtel के पास 199 वाला रिचार्ज प्लान पहले भी मौजूद रह चुका है. पहले की अगर बात करें तो पहले कंपनी के इस रिचार्ज प्लान में आपको 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी और इन 24 दिनों में आपको 1GB डेली डेटा बेनिफिट मिलता था. बाद में कंपनी ने इस प्लान में कुछ बदलाव किया था और इसके डेली डेटा को बढ़ाते हुए इसे 1.5GB कर दिया था. लेकिन, इसके वैलिडिटी में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया था. चलिए देखते हैं पहले की तुलना में अब 199 रुपये में कंपनी आपको क्या फायदे दे रही है.

Airtel के 199 प्लान में क्या है खास

Airtel के 199 प्रीपेड प्लान में अब आपको 24 दिनों की नहीं बल्कि पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. कंपनी इन 30 दिनों में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग वॉइस कॉल्स, 3GB टोटल डेटा और 300 SMS जैसे बेनिफिट्स मिल जाते हैं. अगर आपका डेटा कैप खत्म हो जाता है तो कंपनी आपके प्रति MB के हिसाब से 50 पैसे चार्ज करेगी. जानकारी के लिए बता दें इस प्लान के साथ कंपनी अपने Wynk Music और Hellotunes का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दे रही है.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola