फ्रीडम 251 : कल से बिक्री शुरू करेगी रिगिंग बेल्स
नयी दिल्ली: करीब पांच महीने पहले पहले सबसे सस्ता स्मार्टफोन बेचने का दावा करने की वजह से विवाद के घेरे में आई नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स ने 8 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से फ्रीडम 251 फोन की बिक्री शुरु करने की घोषणा की है. इस साल फरवरी में कंपनी ने फ्रीडम 251 फोन बेचने […]
नयी दिल्ली: करीब पांच महीने पहले पहले सबसे सस्ता स्मार्टफोन बेचने का दावा करने की वजह से विवाद के घेरे में आई नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स ने 8 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से फ्रीडम 251 फोन की बिक्री शुरु करने की घोषणा की है. इस साल फरवरी में कंपनी ने फ्रीडम 251 फोन बेचने की घोषणा की थी.इस फोन को बुक कराने के लिए काफी हंगामा रहा था और करीब 7 करोड लोगों ने इसके लिए पंजीयन का प्रयास किया था. लेकिन जब मीडिया के समक्ष इस फोन का प्रोटोटाइप पेश किया गया, तो यह किसी अन्य विनिर्माता द्वारा बनाया गया फोन निकला जिसके लोगो को ढंका गया था. इसका खरीदारों ने विरोध शुरू किया और पुलिस और अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










