भारत में 6 करोड़ 9 लाख लोग हर दिन करते हैं फेसबुक का इस्तेमाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने आज कहा कि भारत में उसके उपयोक्ताओं की संख्या 14.2 करोड़ से अधिक हो गई है. कंपनी का यह भी कहना है कि लगभग 13.3 करोड़ लोग अपने मोबाइल फोन के जरिए फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं.कंपनी का कहना है कि भारत में लगभग 6.9 करोड लोग हर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने आज कहा कि भारत में उसके उपयोक्ताओं की संख्या 14.2 करोड़ से अधिक हो गई है. कंपनी का यह भी कहना है कि लगभग 13.3 करोड़ लोग अपने मोबाइल फोन के जरिए फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं.कंपनी का कहना है कि भारत में लगभग 6.9 करोड लोग हर दिन फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं और इनमें से 64 प्रतिशत लोग अपने मोबाइल के जरिए उससे जुड़े हैं.
अमेरिका के बाहर भारत फेसबुक के लिए सबसे बडा बाजार है. दिसंबर 2015 के आखिर में फेसबुक के 1.59 अरब मासिक सक्रिय उपयोक्ता थे. फेसबुक के प्रमुख :उत्पाद, फेसबुक लाईट: विजय शंकर ने कहा कि नौ महीने में ही फेसबुक लाईट के उपयोक्ताओं की वैश्विक संख्या 10 करोड से अधिक हो गई है. इसमें भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया व फिलीपीन जैसे देशों की बड़ी भागीदारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










