स्मार्टफोन बाजार का 51 प्रतिशत हिस्सा शीर्ष 30 शहरों के पास

नयी दिल्ली: देश के शीर्ष 30 शहरों का पिछले साल की चौथी तिमाही में कुल स्मार्टफोन बाजार का 51 प्रतिशत हिस्सा था. शोध कंपनी आईडीसी रिसर्च के अनुसार इस दौरान स्मार्टफोन की सबसे अधिक मांग दिल्ली में रही.उसके बाद मुंबई का स्थान रहा. आईडीसी ने बयान में कहा कि छोटे शहरों और कस्बों में स्मार्टफोन […]
नयी दिल्ली: देश के शीर्ष 30 शहरों का पिछले साल की चौथी तिमाही में कुल स्मार्टफोन बाजार का 51 प्रतिशत हिस्सा था. शोध कंपनी आईडीसी रिसर्च के अनुसार इस दौरान स्मार्टफोन की सबसे अधिक मांग दिल्ली में रही.उसके बाद मुंबई का स्थान रहा. आईडीसी ने बयान में कहा कि छोटे शहरों और कस्बों में स्मार्टफोन का आकर्षण और पहुंच बढने के साथ निकट भविष्य में स्मार्टफोन बाजार में दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों का उल्लेखनीय हिस्सा होगा. देश के 25 प्रमुख दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में स्मार्टफोन बाजार का 21.3 प्रतिशत हिस्सा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




