ePaper

iball ने लांच किया 4 जी टैबलेट, कीमत 10,499 रुपये

Updated at : 04 Jan 2016 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
iball ने लांच किया 4 जी टैबलेट, कीमत 10,499 रुपये

भारत के टेक बाजार में सिर्फ 4जी स्मार्टफोन को लेकर ही हलचल नहीं है. बल्कि, सस्ते दरों पर 4जी टैबलेट भी लांच होना शुरू हो गया है. आईबॉल कंपनी ने 4जी टैबलेट "स्लाइड कडल " 4जी लॉन्च किया है. आइबॉल की वेबसाइट में इसकी कीमत 10,499 रुपये बतायी गयी है. कंपनी की वेबसाइट में दर्ज […]

विज्ञापन

भारत के टेक बाजार में सिर्फ 4जी स्मार्टफोन को लेकर ही हलचल नहीं है. बल्कि, सस्ते दरों पर 4जी टैबलेट भी लांच होना शुरू हो गया है. आईबॉल कंपनी ने 4जी टैबलेट "स्लाइड कडल " 4जी लॉन्च किया है. आइबॉल की वेबसाइट में इसकी कीमत 10,499 रुपये बतायी गयी है.

कंपनी की वेबसाइट में दर्ज जानकारी के मुताबिक यह वॉयस-कॉलिंग टैबलेट 150 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है. ड्यूल सिम के साथ लांच हुआ यह आईबॉल में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वीडियो चैट के लिए 2MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. जिसे सॉफ्टवेयर के सहारे 5 MP तक बढ़ाया जा सकता है.2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी का इनबिल्ट मैमोरी की सुविधा है,जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola