Xolo लाया है 5 एमपी वाला सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

सेल्फी प्रेमियों के लिए जोलो लाया है एक बेहतरीन स्मार्टफोन इस स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 8,499 रुपये है. जोलो ओपस 3 स्मार्टफोन में 5 इंच (1280x 720 पिक्सल) वाले बडे स्क्रीन के साथ 256K का कलर ऑप्सन उपलब्ध है. ओपस 3 स्मार्टफोन ड्यूअलसिम सपोर्ट करता है. सेल्फी लेने के लिए डिवाइस के आगे की ओर […]
सेल्फी प्रेमियों के लिए जोलो लाया है एक बेहतरीन स्मार्टफोन इस स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 8,499 रुपये है. जोलो ओपस 3 स्मार्टफोन में 5 इंच (1280x 720 पिक्सल) वाले बडे स्क्रीन के साथ 256K का कलर ऑप्सन उपलब्ध है.
ओपस 3 स्मार्टफोन ड्यूअलसिम सपोर्ट करता है. सेल्फी लेने के लिए डिवाइस के आगे की ओर एलइडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें ऑपरेटर वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गयी है. फ्रंट कैमरा में 88 डिग्री का वाइ एंगल लेंस लगा है. फोन का रीयर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है यह भी एलइडी फ्लैश के साथ है.
यह स्मार्टफोन एंड्रायड के 4.4.2 किटकैट पर काम करता है. इसके साथ ही डिवाइस का प्रोसेसर 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडियाटेक के साथ है. फोन में 1 जीबी का रैम लगा है इसके साथ ही इसमें 8 जीबी का इंटरनल स्टोरेज ऑप्सन दिया गया है जिसे 32 जीबी तक बढाए जाने की सुविधा है.
नये जोलो ओपस 3 में 2500 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गयी है. कंपनी ने इस फोन के लिए 3जी नेटवर्क पर 13 घंटे का और 2जी नेटवर्क पर 26 घंटे टॉकटाइम का दावा किया है. इसके साथ ही फोन में 3जी नेटवर्क पर कुल 5.3 घंटे का वेब ब्राउजिंग टाइम मिलेगा. कनेक्टीविटी ऑप्सन में इसमें जीपीआरएस, वाइफाइ,एज, जीपीएस और ब्लूटूथ की फैसिलीटी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




