2026 Skoda Slavia Facelift में क्या-क्या बदला? रियर सीट मसाजर से 360° कैमरा तक, जानें 10 नए अपडेट

Updated:
विज्ञापन

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट (फोटो: Skoda Auto India)

2026 Skoda Slavia Facelift में कंपनी ने डिजाइन और फीचर्स को ज्यादा प्रीमियम बनाने पर फोकस किया है. नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, बेहतर लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल कॉकपिट, AI असिस्टेंट और कम्फर्टेबल सीट्स जैसे अपडेट इस को मिले हैं.

विज्ञापन

Skoda India ने आज अपनी Slavia facelift से पर्दा उठा दिया है. नए मॉडल में डिजाइन को पहले से ज्यादा अपडेट किया गया है, वहीं फीचर्स में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं. इसके अलावा, कंपनी ने एक नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जोड़ा है. ऐसे में अपडेटेड Slavia का सीधा मुकाबला अब हाल ही में अपडेट हुए सेडान से होगा. आखिर नई Slavia में क्या-क्या बदला है और इसमें आपको क्या नया मिलेगा? आइए, एक नजर डालते हैं इसके 10 बड़े अपडेट्स पर.

न्यू 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला नया 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. वहीं, 1.5-लीटर TSI इंजन के साथ पहले की तरह 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलेगा. अगर आप मैनुअल चलाना पसंद करते हैं, तो 1.0-लीटर TSI का मैनुअल वेरिएंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा.

360-डिग्री कैमरा

Slavia में पहली बार 360-डिग्री कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसकी मदद से पार्किंग या कम स्पीड पर गाड़ी चलाते समय आसपास का बेहतर व्यू मिलेगा. खासकर तंग जगहों में कार पार्क करते वक्त यह फीचर काफी काम आ सकता है. हालांकि, 360-डिग्री कैमरा सिर्फ इसके हायर वेरिएंट्स में ही उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें: 7.65 लाख की शुरुआती कीमत, 19.46 kmpl माइलेज और 6 एयरबैग... फैमिली के लिए कैसी है ये कॉम्पैक्ट सेडान?

न्यू एलईडी लाइटिंग पैकेज

फेसलिफ्ट के साथ सेडान के लुक में भी अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिलता है. इसमें नए LED हेडलैंप, LED फॉग लैंप और LED टेल लैंप दिए गए हैं. वहीं, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स इसे थोड़ा और प्रीमियम टच देते हैं. खासकर रात में लाइट्स ऑन होने पर कार का नया डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और स्टाइलिश नजर आता है.

नए अलॉय व्हील डिजाइन

Skoda ने अपनी पूरी रेंज में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स पेश किए हैं. वहीं, Monte Carlo वेरिएंट्स में लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स भी मिलते हैं, जो कार के लुक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं. हालांकि, टॉप वेरिएंट्स में अभी भी 16-इंच के अलॉय व्हील्स ही दिए गए हैं.

मोंटे कार्लो स्टाइलिंग अपडेट्स

Monte Carlo ट्रिम को बाकी वेरिएंट्स से अलग दिखाने के लिए इसमें कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. एक्सटीरियर पर रेड कलर के एक्सेंट्स मिलेंगे, जो कार के स्पोर्टी लुक को और निखारते हैं. साथ ही, अपडेटेड Monte Carlo बैजिंग इसे एक अलग और ज्यादा प्रीमियम लुक देती है.

फोटो: Skoda Auto India
फोटो: Skoda Auto India

बड़ा वर्चुअल कॉकपिट

हाई वेरिएंट में अब 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी इंटीग्रेटेड है, जिससे रास्ता देखते हुए बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही, इसका डिस्प्ले पहले के मुकाबले ज्यादा डिटेल्स और बेहतर विजुअल्स दिखाता है.

बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एआई असिस्टेंट के साथ

अपग्रेड किए गए 10.1 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में अब बिल्ट-इन कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलेगा. इसके अलावा, Google Cloud की मदद से तैयार किया गया AI असिस्टेंट भी जोड़ा गया है, जो यूजर के एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाने का काम करेगा.

रियर सीट मसाजर

अब Slavia के फीचर्स की लिस्ट में रियर सीट मसाजर भी जुड़ गया है. खास बात यह है कि इस सेगमेंट में ऐसा फीचर देने वाली यह पहली सेडान बन गई है. यानी पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स को भी सफर के दौरान ज्यादा आराम और रिलैक्सेशन का एक्सपीरियंस मिलेगा.

इलेक्ट्रिकली-एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

अपडेटेड सेडान में अब फ्रंट सीट्स को इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किया जा सकता है. इतना ही नहीं, इन सीट्स में वेंटिलेशन का फीचर भी दिया गया है, जो खासकर गर्म मौसम और लंबी ड्राइव के दौरान सफर को ज्यादा कम्फर्टेबल बना देगा.

नए कलर ऑप्शंस

Skoda ने Slavia के कलर ऑप्शंस में दो नए शेड्स Arctic Silver और Cappuccino Beige जोड़े हैं. हालांकि, Cappuccino Beige को बाद में लाइनअप में शामिल किया जाएगा. वहीं, Lava Blue, Carbon Steel, Cherry Red और Candy White जैसे मौजूदा कलर ऑप्शन पहले की तरह मिलते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Jeep Compass का 85th Anniversary Edition हुआ लॉन्च, सिर्फ 85 लोग ही खरीद पाएंगे, कीमत ₹26.70 लाख


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola